NIA ने आसिया अंदराबी को किया गिरफ्तार, देश के खिलाफ भड़काऊ भाषण देने और जंग के लिए उकसाने का आरोप

नई दिल्ली। एनआईए ने दुखतरान-ए-मिलत की चीफ आसिया अंदराबी और उनके दो सहयोगियों को गिरफ्तार कर लिया है। जिन दो अन्य लोगों को गिरफ्तार किया गया है उसमे नाहिदा नसरीन और सोफी फहमीदा हैं। इन तीनों लोगों को श्रीनगर की जेल से नई दिल्ली की सेंट्रल जेल लाया गया है। अलगाववादी नेता आसिया अंदराबी के खिलाफ एनआईए ने इस वर्ष मई माह में देशविरोधी गतिविधियों और भारत के खिलाफ युद्ध छेड़ने की साजिश के आरोप में मामला दर्ज किया था।

asia andrabi

कई संदिग्ध मामले हैं दर्ज

आसिया अंदराबी के खिलाफ जम्मू कश्मीर में देश विरोधी गतिविधियों को बढ़ावा देने और आतंक के लिए फंडिग का मामला दर्ज किया गया था, लेकिन पहली बार एनआईए ने अंदराबी की कस्टडी की मांग की है। इन तीनों लोगों को नई दिल्ली स्थित पटियाला हाई कोर्ट स्थित एनआईए की स्पेशल कोर्ट में पेश किया जाएगा। गौर करने वाली बात यह है कि जम्मू कश्मीर में राज्यपाल शासन लगने के बाद यह पहली बड़ी गिरफ्तारी है। आसिया और उसके सहयोगियों को पहले ही जेल भेज दिया गया था और कोर्ट ने इनकी जमानत याचिका को खारिज कर दिया था। इन लोगों पर आरोप था कि इन्होंने साउथ कश्मीर के अनंतनाग जिले में पत्थरबाजों को उकसाने का संगठित काम किया था।

इसे भी पढ़ें- यूपी के जेलों में कैदी करेंगे गौ सेवा, सरकार ने जारी किया फंड

कई धाराओं के तहत दर्ज हुआ मामला

इन तीनों लोगों के खिलाफ आईपीसी की धारा 120बी, 121, 124ए, 153ए, 153बी और 505 के तहत मामला दर्ज किया गया है। इन सभी लोगों पर गैर कानूनी काम में लिप्त होने का आरोप है। एनआईए के अनुसार आसिया अंदराबी आतंकवादी संगठन दुखतरान-ए-मिलात का संचालन करती है, इसके लिए वह सोफी फहमीदा और नाहिदा नसरीन की मदद लेती है। एनआईए का दावा है कि आसिया अंदराबी तमाम मीडिया प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल लोगों में नफरत फैलान और उन्हें भड़काने के लिए करती है, वह अपने भाषण से देश की अखंडता और सुरक्षा पर भी हमला बोलती है। आपको बता दें आसिया का संगठन जम्मू कश्मीर को अलग किए जाने की मांग करता है।

भारत के खिलाफ देती है भड़काऊ भाषण

यही नहीं एनआईए का दावा है कि आसिया अंदराबी आतंकवादी संगठनों के साथ मिलकर भारत की एकता और अखंड़ता को तोड़ने की कोशिश कर रही है। आसिया के संगठन ने जिहाद को शुरू कर भारत के खिलाफ हिंसा की भी बात कही है। आसिया अक्सर टीवी चैनल्स पर अपने भड़काऊ भाषण के लिए विवादों में रहती है और वह अपने कार्यक्रम के दौरान पाकिस्तान के झंडे का भी इस्तेमाल करती है।

इसे भी पढ़ें- जम्मू कश्मीर: PDP में बगावत का दौर जारी, जावेद बेग ने कहा पार्टी की नहीं सुनती है महबूबा

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+