बच्चों से जुड़े राजनीतिक वीडियो पर NHRC सख्त, Meta, MeitY और एटा प्रशासन को नोटिस

राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग इस दावों की जांच कर रहा है कि एटा कोचिंग सेंटर के नाबालिग बच्चों को बार-बार स्क्रिप्टेड, संवेदनशील राजनीतिक वीडियो में दिखाया गया था। जांच में बच्चों की सुरक्षा, पहचान की सुरक्षा और पुलिस, मेटा इंडिया और MeitY से रिपोर्ट का आदेश दिया गया है, साथ ही जिम्मेदार लोगों के खिलाफ संभावित कानूनी कार्रवाई भी की जाएगी।

नई दिल्ली। राष्ट्रीय मानव अधिकार आयोग (NHRC) ने उत्तर प्रदेश के एटा जिले में एक तथाकथित कोचिंग संस्थान से जुड़े नाबालिग बच्चों को सोशल मीडिया वीडियो में कथित रूप से इस्तेमाल किए जाने के मामले में संज्ञान लिया है। शिकायत में आरोप लगाया गया है कि बच्चों को स्क्रिप्टेड तरीके से आपत्तिजनक और राजनीतिक रूप से संवेदनशील वीडियो में बार-बार प्रस्तुत किया गया, जिससे उनकी गरिमा, निजता, मानसिक सुरक्षा और अधिकारों पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ सकता है।

NHRC probes underage children in Etah video

मामले की गंभीरता को देखते हुए NHRC सदस्य श्री प्रियंक कानूनगो की अध्यक्षता वाली बेंच ने एटा के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (SSP), जिलाधिकारी, Meta India के Managing Director एवं Country Head तथा इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय (MeitY) के सचिव को नोटिस जारी किया है। आयोग ने सभी संबंधित पक्षों से दो सप्ताह के भीतर Action Taken Report (ATR) प्रस्तुत करने को कहा है।

आयोग ने एटा पुलिस को निर्देश दिया है कि वीडियो में दिखाई देने वाले बच्चों की पहचान कर उनकी सुरक्षा सुनिश्चित की जाए। आवश्यकता पड़ने पर बच्चों को बाल कल्याण समिति (CWC) के समक्ष प्रस्तुत किया जाए तथा उनकी काउंसलिंग और मनोवैज्ञानिक सहायता की व्यवस्था की जाए।

इसके साथ ही पुलिस को उन व्यक्तियों की भूमिका की जांच करने को कहा गया है जो कथित तौर पर बच्चों की स्क्रिप्टिंग, वीडियो रिकॉर्डिंग, अपलोडिंग या कंटेंट के प्रसार में शामिल रहे हैं। आयोग ने स्पष्ट किया है कि यदि जांच में कोई संज्ञेय अपराध सामने आता है तो एफआईआर दर्ज कर कानून के अनुसार कार्रवाई की जाए।

NHRC ने Meta India से भी जवाब तलब किया है। आयोग ने पूछा है कि नाबालिग बच्चों से संबंधित ऐसी सामग्री बार-बार प्लेटफॉर्म पर कैसे अपलोड और प्रसारित होती रही। साथ ही यह भी जानकारी मांगी गई है कि क्या इन वीडियो से किसी प्रकार का आर्थिक लाभ या मोनेटाइजेशन हुआ और संबंधित डिजिटल साक्ष्यों को सुरक्षित रखने के लिए क्या कदम उठाए गए।

आयोग ने MeitY से भी इस प्रकार के मामलों में उपलब्ध नियामकीय और तकनीकी उपायों की जानकारी मांगी है। अपने आदेश में आयोग ने कहा है कि संबंधित बच्चों को सबसे पहले संरक्षण और सहायता की आवश्यकता वाले बच्चों के रूप में देखा जाना चाहिए। जांच का मुख्य फोकस उन वयस्कों और अन्य व्यक्तियों की भूमिका पर होना चाहिए जो बच्चों की स्क्रिप्टिंग, रिकॉर्डिंग, अपलोडिंग, कंट्रोलिंग या संभावित व्यावसायिक शोषण में शामिल हो सकते हैं।

NHRC ने यह भी निर्देश दिया है कि पूरी प्रक्रिया के दौरान बच्चों की पहचान, गरिमा और निजता की रक्षा हर हाल में सुनिश्चित की जाए। आयोग अब संबंधित अधिकारियों और संस्थाओं से रिपोर्ट मिलने के बाद मामले की आगे समीक्षा करेगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+