TUTICORIN PROTEST: पुलिस फायरिंग में 11 मौतों पर NHRC ने चीफ सेक्रेटरी और DGP को भेजा नोटिस

तूतीकोरिन: तमिलनाडु के तूतीकोरिन में हजारों लोग एक स्टरलाइट कॉपर कारखाने को बंद किये जाने की मांग को लेकर प्रदर्शन कर रहे थे। उनका कहना था कि इस कारखाने के कारण आसपास के गांव के लोगों को कैंसर की बीमारी हो रही है। लेकिन मंगलवार को प्रदर्शन के 100वें दिन उस वक्त हालात बेकाबू हो गये जब इन लोगों ने कलेक्टर कार्यालय की घेराबंदी कर कॉपर यूनिट को बंद किये जाने की मांग की। इस दौरान पुलिस के साथ झड़प हुई। इसमें 11 लोगों की जान चली गई थी।

NHRC issues notice to TamilNadu Chief Secretary and DGP over police firing during sterlite protest

तूतीकोरिन स्टरलाइट कॉपर कारखाने के विरोध में प्रदर्शन के दौरान 11 लोगों की मौत पर राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग ने चीफ सेक्रेटरी, तमिलनाडु सरकार और DGP को नोटिस भेजा है। राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग ने चीफ सेक्रेटरी और डीजीपी से पुलिस फायरिंग में हुई 11 लोगों की मौत के मामले में जवाब तलब किया है। इस हिंसक प्रदर्शन के दौरान पुलिस फायरिंग में 11 लोगों की मौत हो गई थी।

बता दें कि तमिलनाडु के तूतीकोरिन में एक स्टरलाइट कॉपर कारखाने को बंद करने को लेकर विरोध प्रदर्शन के हिंसक हो जाने के बाद इसमें 11 लोगों की जान चली गई जबकि सैकड़ों लोग घायल हो गये। तमिलनाडु के मुख्यमंत्री पलानीस्वामी ने मृतकों के परिजनों को 10-10 लाख रु की आर्थिक सहायता और परिवार के एक शख्स को सरकारी नौकरी का ऐलान किया है। जबकि घायलों को तीन-तीन लाख रु दिए जाएंगे। इस मामले की जांच के लिए इंक्वायरी कमीशन के गठन की भी घोषणा कर दी गई है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+