अब टोल प्‍लाजा पर 10 सेंकेंड से ज्‍यादा नहीं करना होगा इंतजार, अगर हुआ ऐसा तो टैक्‍स होगा माफ

नई दिल्‍ली, 29 मई। अगर आप भी हाईवे पर ड्राइव करते हैं तो भारतीय राष्‍ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (NHAI) के नए नियम के बारे में जरूर जानना चाहिए। जी हां एनएचएआई ने टोल प्‍लाजा के लिए नए दिशानिर्देश जारी किए हैं। इसके मुताबिक अब टोल प्‍लाजा को यह सुनिश्चित करना होगा कि टोल पर वाहर चालकों को 10 सेंकेंड से ज्‍यादा का इंतजार न करना पड़े फिर वो चाहे व्‍यस्‍ततम समय ही क्‍यों ना हो। एनएचएआई ने ये फैसला टोल पर लगने वाले जाम और गाडि़यों के सुगम आवाजाही को लेकर किया है।

Recommended Video

    NHAI New Guidelines: Toll Plaza पर अब नहीं करना पड़ेगा 10 सेकेंड से ज्यादा इंतजार | वनइंडिया हिंदी
    अब टोल प्‍लाजा पर 10 सेंकेंड से ज्‍यादा नहीं करना होगा इंतजार, अगर हुआ ऐसा तो टैक्‍स होगा माफ

    एनएचएआ ने यह भी निर्देश दिया है कि गाड़ियों की लाइन 100 मीटर से लंबी न हो। खास बात ये है कि टोल प्लाजा पर अगर 100 मीटर से ज्यादा लंबी वाहनों की कतार हुई तो वाहनों को बिना टोल टैक्स का भुगतान किए टोल प्लाजा पास करने की परमीशन होगी। हर टोल प्‍लाजा पर 100 मीटर की दूरी दर्शाने के लिए एक पीली पट्टी होगी। आपको बता दें कि टोल प्‍लाजा पर लगने वाले जाम को लेकर एनएचएआई ने फास्‍ट टैग लागू किया था। अब पीक टाइम के दौरान गाडि़यों के आवाजाही को ध्‍यान में रखकर ये गाइडलाइन जारी किया है।

    एनएचएआई के मुताबिक फास्‍ट टैग के जरिए टोल प्‍लजा पर 96 फीसदी भुगतान हो रहा है। इलेक्ट्रॉनिक माध्यम के जरिए टोल कलेक्शन को देखते हुए अगले 10 साल में टोल प्लाजा के निर्माण पर जोर दिया जाएगा। एनएचएआई ने ये भी कहा है कि फास्‍ट टैग के इस्‍तेमान बढ़ने की वजह से सोशल डिस्टेंसिंग का पालन भी आसानी से हो रहा है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+