अमरनाथ में जयकारे पर रोक को लेकर NGT की सफाई, 'केवल शिवलिंग के सामने रहें शांत'

नई दिल्ली। अमरनाथ यात्रा के दौरान जयकारा लगाने और मंत्रोच्चार पर रोक को लेकर दिए गए फैसले पर एनजीटी ने सफाई दी है। नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल (एनजीटी) ने कहा कि हमने अमरनाथ को साइलेंट जोन घोषित नहीं किया है। एनजीटी ने बताया कि अमरनाथ की पवित्र गुफा में शिवलिंग के सामने शांति रखने की बात कही है। फैसले में साफ कहा गया है कि श्रद्धालु अमरनाथ गुफा में पहुंचे पर शांति बनाए रखें। एनजीटी ने साफ किया है कि शांति बनाए रखने का नियम अमरनाथ यात्रा के दौरान किसी दूसरे हिस्से पर लागू नहीं होता है।

अमरनाथ में जयकारा और मंत्रोच्चार रोक पर NGT ने दी सफाई

अमरनाथ यात्रा के दौरान जयकारे और मंत्रोच्चार पर रोक को लेकर दिए गए एनजीटी के आदेश पर बीजेपी ने सवाल खड़े किए थे, जिसके बाद राष्ट्रीय हरित प्राधिकरण (एनजीटी) ने अपना पक्ष रखा है। एनजीटी ने कहा कि अमरनाथ यात्रा में किसी भी जगह को साइलेंट जोन घोषित नहीं किया गया है। एनजीटी ने सफाई में कहा कि केवल अमरनाथ गुफा में पवित्र शिवलिंग के सामने शांति बनाए रखने की बात कही है, दूसरे हिस्सों में ये लागू नहीं होगा।

एनजीटी ने आगे कहा कि अमरनाथ यात्रा के दौरान आखिरी चेक पोस्ट के बाद एक ही पंक्ति में श्रद्धालुओं को भेजने का फैसला लागू रहेगा। वन-वे पंक्ति को बनाए रखा जाएगा।' एनजीटी ने कहा कि सभी जरूरी निर्देश अमरनाथ गुफा की पवित्रता बनाए रखने के लिए किया गया है। शोर-शराबे से गुफा पर कोई प्रतिकूल असर नहीं हो इसके लिए वहां शांति बनाए रखने के लिए कहा गया है। हालांकि एनजीटी ने साफा किया है कि आरती और दूसरे अनुष्ठान पर ये नियम लागू नहीं होगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+