अडानी की कंपनी पर NGT ने लगाया 5 करोड़ जुर्माना
नई दिल्ली। नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल ने कतर की एक शिपिंग कंपनी पर 100 करोड़ रुपए का जुर्माना लगाया है। यह जुर्माना अगस्त 2011 में मुंबई में हुए तेल रिसाव पर लगाया गया है।

बता दें कि 4 अगस्त 2011 को ही मुंबई से 20 समुद्री मील दूर एक जहाज डूब गया था। जहाज के डूबने के कारण उसके रिसाव से करीब 300 मैट्रिक टन तेल समुद्र में बह गया था।
इस हादसे के कारण मुंबई और इसके अन्य तटीय इलाकों में प्रदूषण फैलने का डर था।
अडानी पर भी लगा जुर्माना
साथ ही अडानी इंटरप्राइजेज पर भी 5 करोड़ रुपए का जुर्माना लगाया है।
गौरतलब है कि 4 अगस्त 2011 में एक मालवाहक पोत जिसे गुजरात में अडानी के थर्मल प्लांट में कोयला पहुंचाना था वो दक्षिण मुंबई के तट से 20 समुद्री मील की दूरी पर डूब गया था।












Click it and Unblock the Notifications