कोरोना वायरस पर एक और बड़ा वार, टीकाकरण का दूसरा चरण आज से शुरू

नई दिल्ली: साल 2020 कोरोना महामारी की वजह से सभी के लिए मुश्किलों भरा रहा। इसके बाद नया साल नई उम्मीदें लेकर आया, जहां कोरोना वायरस के खिलाफ भारत में दो वैक्सीनों को मंजूरी मिली। इस मंजूरी के बाद 16 जनवरी से भारत सरकार ने सभी राज्यों में युद्धस्तर पर टीकाकरण अभियान शुरू कर दिया। पहले चरण में स्वास्थ्यकर्मियों और फ्रंटलाइन वर्कर्स को प्राथमिकता दी गई, जबकि एक मार्च से टीकाकरण अभियान का दूसरा चरण शुरू होने जा रहा है। जिसके तहत आम जनता को अब कोरोना वायरस की वैक्सीन दी जाएगी।

corona

भारत सरकार ने रविवार को बताया कि 1 मार्च को सुबह 9 बजे से कोरोना टीकाकरण अभियान का अगल चरण शुरू होगा। जिसमें 60 साल से ज्यादा उम्र के लोगों को वैक्सीन लगाई जाएगी। इसके अलावा 45 साल से ज्यादा उम्र के उन लोगों को भी वैक्सीन मिलेगी, जो किसी गंभीर बीमारी से ग्रसित हैं। इसके लिए 20 बीमारियों की लिस्ट सरकार ने पहले ही जारी कर दी थी। भारत सरकार के मुताबिक लोगों को वैक्सीन के लिए रजिस्ट्रेशन करना होगा। वो कहीं से भी और किसी भी वक्त अप्वाइंटमेंट ले सकते हैं। इसके लिए सरकार ने COWIN 2.0 पोर्टल भी लॉन्च कर दिया है।

ऐसे करें रजिस्ट्रेशन
आप अपने स्मार्टफोन के जरिए वेबसाइट Cowin.Gov.in पर लॉग इन कर सकते हैं या इसके लिए आरोग्य सेतु एप का इस्तेमाल कर सकते हैं। फिर आपको अपने मोबाइल नंबर के साथ रजिस्टर करना होगा और आपको एक OTP मिलेगा। इसके बाद आपका अकाउंट बन जाएगा, जिसमें आपको नाम, उम्र, लिंग पहचान पत्र आदि डालना होगा। इस अकाउंट में आप परिवार के चार सदस्यों को भी जोड़ सकते हैं। 45 से 60 वर्ष की आयु वालों के लिए को-विन कॉमरेडिटीज स्पष्टीकरण मांगेगा। इसमें आपको हां कहना होगा और उसी के लिए एक प्रमाण पत्र (डॉक्टर द्वारा हस्ताक्षरित) देना होगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+