Jobs: दौड़ाइए रेल का इंजन और बनाइए अपना भविष्य

यह परीक्षा देश के सभी 20 रेलवे भर्ती बोर्ड एक साथ कराएंगे। हालांकि, आवेदकों की संख्या के आधार पर बोर्ड परीक्षाएं कराएंगे। इलाहाबाद स्थित रेल भर्ती बोर्ड में चारों तिथियों में परीक्षाएं होनी हैं।15 लाख अभ्यर्थियों ने किया आवेदन
जनवरी में असिस्टेंट लोको पायलट और तकनीशियन के पदों के आवेदन मांगे गए थे। अनुमान है कि सभी भर्ती बोर्डों में मिलाकर परीक्षार्थियों की संख्या 15 लाख से ज्यादा है। ऐसे में इसे बड़ी परीक्षा के तौर पर देखा जा रहा है।
बोर्ड से परीक्षा तिथियों के ऐलान के साथ ही भर्ती बोर्डों में परीक्षा से जुड़ी तैयारी तेज हो गई है। परीक्षा केंद्रों और उनमें बैठने वाले परीक्षार्थियों की संख्या के निर्धारण के साथ ही जल्द ही प्रवेश पत्र भेजे जाएंगे।
आरआरबी इलाहाबाद के चेयरमैन एसके माथुर का कहना है कि परीक्षा से जुड़ी तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है। जल्द ही परीक्षार्थियों की संख्या और परीक्षा केंद्रों की जानकारी जल्द ही सार्वजनिक की जाएगी।












Click it and Unblock the Notifications