अगले कुछ महीने बहुत कठिन रहने वाले हैं, कुछ देश महामारी के खतरनाक ट्रैक पर हैंः WHO

नई दिल्ली। विश्व स्वास्थ्य संगठन प्रमुख ने शुक्रवार को जारी एक बयान में कहा है कि दुनिया कोरोना महामारी में अब नाजुक मोड़ पर पहुंच गई है और कुछ देश खतरनाक ट्रैक पर चल रह रहे हैं, जहां स्वास्थ्य सेवाएं बेहद खराब स्थिति का सामना कर रही है। जिनेवा में प्रेस कांफ्रेंस में डब्ल्यूएचओ प्रमुख टेड्रोस एडहानॉम ने कहा कि टेड्रोस एडहानॉम ने आगाह करते हुए कहा कि अगले कुछ महीने बहुत कठिन रहने वाले हैं।

who

डब्ल्यूएचो प्रमुख ने कहा, विशेषकर उत्तरी गोलार्द्ध में महामारी एक महत्वपूर्ण मोड़ पर है और कुछ देश खतरनाक रास्ते पर है। हम नेताओं से तत्काल कार्रवाई करने का अनुरोध करते हैं ताकि भविष्य में अनावश्यक मौतों को रोका जा सके, आवश्यक स्वास्थ्य सेवाओं को बर्बाद होने से बचाया जा सके और स्कूलों को फिर से बंद नहीं करना पड़े। जैसा कि मैंने फरवरी में कहा था और मैं आज फिर दोहरा रहा हूं कि यह एक ड्रिल नहीं है।

who

डब्ल्यूएचओ प्रमुख ट्रडोस ने चिंता जताते हुए कहा कि बहुत से देश अब संक्रमण में तेजी से वृद्धि दिखा रहे हैं और अस्पताल और आईसीयू फुल हो रहे हैं या क्षमता से ऊपर चल रहे हैं और हम अभी अक्टूबर में ही हैं। उन्होंने आगे कहा कि देशों को वायरस के प्रसार को सीमित करने के लिए जल्द एक्शन लेना चाहिए।

who

Recommended Video

    Coronavirus Vaccine India: Bharat Biotech ने बताया कब मिलनी शुरू होगी वैक्सीन | वनइंडिया हिंदी

    बकौल WHO प्रमुख, वायरस की टेस्टिंग में सुधार करके संक्रमितों के कांटैक्ट ट्रेसिंग करके वायरस संचरण के जोखिम वाले लोगों को आइसोलेट करने से देश लॉकडाउन से बच पाएंगे।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+