News-X Exit Poll: उत्तराखंड और पंजाब में होगा सत्ता परिवर्तन? जानिए यूपी में किसकी बनेगी सरकार

नई दिल्ली, मार्च 07। उत्तर प्रदेश में सातवें चरण के मतदान के खत्म होते ही अब सभी की नजरें 10 मार्च को चुनावी नतीजों पर टिकी हैं, जब पांच राज्यों के विधानसभा चुनाव के नतीजे घोषित किए जाएंगे, लेकिन चुनावी नतीजों से पहले आज एग्जिट पोल का दिन है। तमाम न्यूज चैनलों पर एग्जिट पोल आने शुरू हो गए हैं। इस बीच हम आपको न्यूज एक्स (News X) के एग्जिट पोल के बारे बताते हैं।

उत्तराखंड में भाजपा की सत्ता में वापसी मुश्किल

उत्तराखंड में भाजपा की सत्ता में वापसी मुश्किल

न्यूज एक्स के एग्जिट पोल के मुताबिक, सबसे पहले बात उत्तराखंड राज्य की करते हैं, जहां फिलहाल बीजेपी की सरकार है, लेकिन उत्तराखंड में बीजेपी की सत्ता में वापसी बिल्कुल भी आसान नजर नहीं आ रही है। सर्वे के मुताबिक, उत्तराखंड में बीजेपी को कांग्रेस से कड़ी टक्कर मिल रही है। न्यूज एक्स का अनुमान है कि उत्तराखंड की 70 विधानसभा सीटों में से बीजेपी को 31-33 सीटें मिल सकती हैं, जबकि कांग्रेस के खाते में 33-35 सीटें जाती दिख रही हैं। वहीं आम आदमी पार्टी को 0-3 सीटें मिलने का अनुमान है और अन्य के खाते में 0-2 सीटें जा सकती हैं।

उत्तराखंड में बीजेपी को सिर्फ सीटों का नुकसान ही नहीं हो रहा है बल्कि 2017 के मुकाबले इस बार बीजेपी का वोट शेयर भी कम हो सकता है। सर्वे के अनुसार, बीजेपी का इस बार वोट शेयर 39.9 फीसदी हो सकता है, जबकि कांग्रेस का 41.8 फीसदी रह सकता है। वहीं 2017 में बीजेपी का वोट शेयर 46.5 प्रतिशत था और कांग्रेस 33.5 फीसदी था।

पंजाब में बनेगी आम आदमी पार्टी की सरकार?

पंजाब में बनेगी आम आदमी पार्टी की सरकार?

उत्तराखंड के बाद अब बात करते हैं पंजाब की, जहां अभी कांग्रेस पार्टी की सरकार है। सर्वे के अनुसार, इस बार पंजाब में कांग्रेस की सत्ता में वापसी बहुत मुश्किल है। पंजाब में 117 विधानसभा सीटों में से कांग्रेस को 24-29 सीटें मिलने का अनुमान है तो वहीं शिरोमणी अकाली दल को 22-26 सीटें मिलने का अनुमान है। वहीं बीजेपी गठबंधन को सिर्फ 1-6 सीटें मिल सकती हैं। आखिर में आम आदमी पार्टी को सबसे अधिक 56-61 सीटें मिलती दिख रही हैं। अगर यही नतीजे रहते हैं तो पंजाब में आम आदमी पार्टी की सरकार बन सकती है और भगवंत मान मुख्यमंत्री होंगे।

 गोवा में किसी पार्टी को स्पष्ट बहुमत नहीं- सर्वे

गोवा में किसी पार्टी को स्पष्ट बहुमत नहीं- सर्वे

पंजाब के बाद अब बात करतें हो गोवा की, जहां अभी बीजेपी की सरकार है। सर्वे बता रहा है कि गोवा में 40 विधानसभा सीटों में से बीजेपी के खाते में 17-19 सीटें जा सकती हैं तो वहीं कांग्रेस को 11-13 सीटें मिलने का अनुमान है। आम आदमी पार्टी का प्रदर्शन गोवा में कुछ खास नहीं रहने वाला, क्योंकि आप को 1-4 सीटें मिलने का अनुमान है। अन्य के खाते में 2-7 सीटें जा सकती हैं। ऐसे में गोवा के अंदर बीजेपी सबसे आगे तो दिख रही है, लेकिन बहुमत के आंकड़े से वो दूर नजर आ रही है, जो कि 21 सीटें हैं। बीजेपी को यहां कांग्रेस कड़ी टक्कर मिल रही है।

यूपी में बीजेपी की सरकार, लेकिन सीटों में हो सकता है नुकसान- सर्वे

यूपी में बीजेपी की सरकार, लेकिन सीटों में हो सकता है नुकसान- सर्वे

पांच राज्यों में सबसे अधिक महत्वपूर्ण जो राज्य है, वो उत्तर प्रदेश है। देश की सियासत को दिशा देने वाले उत्तर प्रदेश में फिलहाल बीजेपी की सरकार है और योगी आदित्यनाथ मुख्यमंत्री हैं। सर्वे के मुताबिक, उत्तर प्रदेश में भाजपा को प्रचंड बहुमत मिलने का अनुमान है। सर्वे में आया है कि यूपी में बीजेपी को 211-225 सीटें मिलने का अनुमान है। वहीं समाजवादी पार्टी को 146-160 सीटें मिल सकती हैं और बीएसपी को 14-24 सीटें मिल सकती हैं। वहीं कांग्रेस को सबसे कम 4-6 सीटें मिलने का अनुमान है।

सर्वे ये कह रहा है कि 2017 के विधानसभा चुनाव के मुकाबले बीजेपी को सीटों में थोड़ा नुकसान हो सकता है, जिसका फायदा समाजवादी पार्टी को पहुंचेगा। 2017 में यूपी के अंदर बीजेपी को 300 से अधिक सीटें मिली थी, जबकि समाजवादी पार्टी को 47 सीटें मिली थी और बीएसपी के खाते में 19 सीटें गई थी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+