ब्वॉयफ्रेंड के लिए दुल्हन ने बीटेक बेरोजगारों से कराया पति का मर्डर, सुपारी में दी शादी की अंगूठी
नई दिल्ली। आंध्र प्रदेश के विजिनगरम जिले में नई-नवेली दुल्हन को अपने ही पति की हत्या के आरोप में पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। महिला ने तीन अज्ञात लोगों के खिलाफ अपने पति की हत्या का मामला पुलिस में दर्ज कराया था। जिसके ठीक अगले दिन पुलिस ने दुल्हन को ही अपने पति की हत्या के आरोप में गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस का कहना है कि महिला ने बदमाशों के गैंग को अपने पति की हत्या के लिए सुपारी दी थी। ये बदमाश बीटेक ग्रेजुएट हैं, जिन्हे महिला ने अपनी शादी की अंगूठी बेचकर पैसा दिया था।

पुलिस ने शुरू किया सर्च ऑपरेशन
जानकारी के अनुसार आरोपी महिला का नाम वाई सरस्वती है, जिसने पार्वतीपुरम सब डिविजन में गुरुगुबिल्ली पुलिस स्टेशन पर अपने पति की हत्या का मामला दर्ज कराया था। महिला ने अपनी शिकायत में कहा था कि तीन अज्ञात लोगों ने उसके पति यमका गौरीशंकर की हत्या कर दी और शादी के गहने आदि सोमवार रात 8 बजे लूटकर ले गए। यह घटना थोटापल्ली के आईटीडीए पार्क के पास की है। घटना के बाद पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार करने के लिए बड़े पैमाने पर सर्च ऑपरेशन शुरू कर दिया है।

प्रेमी संग मिलकर रची साजिश
शुरुआती जांच के अनुसार पुलिस ने कहा कि सरस्वती को उनके प्रेमी मद्दू शिवा ने इस षड़यंत्र के लिए राजी किया था, जोकि वाइजैग में बीटेक ग्रेजुएट बेरोजगार है। उनसी ने गौरीशंकर की हत्या की साजिश रची थी। पुलिस ने बताया कि शिवा ने श्रीपल्ली राम कृष्ण, जोकि एक स्थानीय ठग है और उसपर हत्या की कोशिश के दो मामले चल रहे हैं को पैसा देकर हत्या की साजिश को रचा। इसके साथ ही बीटेक क छात्र मेरुगु गोपी और गुरल्ला बंगारूराजू को भी हत्या के लिए पैसा दिया गया था। इन लोगों ने ऑटोरिक्शा चालकर देवरपल्ली किशोर को भी भाड़े पर लिया था।

ऑनलाइन दिया पैसा
पुलिस ने बताया कि सरस्वती ने ऑनलाइन मोबाइल ट्रांजैक्शन के जरिए आरोपियों को 8000 रुपए भेजे थे, जबकि शिवा ने कॉट्रैक्ट किलर्स को 10000 रुपए कैश दिए थे। विजयनगर के एसपी जीपी राजू ने कहा कि गौरीशंकर इलेक्ट्रिकल इंजीनियर है जोकि बेल्लारी में काम करता है। सरस्वती और शिवा जिस वक्त सरस्वती अपने पति गौरीशंकर के साथ बाइक से जा रही थी ,तभी ऑटोरिक्शा चालक ने इनका पीछा किया। जिसके बाद इन लोगों ने गौरीशंकर पर सूनसान जगह पर हमला कर दिया। योजना के अनुसार सरस्वती ने गौरीशंकर से इस जगह पर रुकने को कहा था, जहां घटना को अंजाम दिया गया है।

आरोपी गिरफ्तार
आरोपियों ने गौरीशंकर पर लोहे की रॉड से उसके सिर और पीठ पर हमला किया, जिसके बाद गौरीशंकर मौके पर ही गिर पड़ा और उसकी मौत हो गई। पुलिस ने इन आरोपियों को उस वक्त पकड़ा जब तीनों ही आरोपी ऑटोरिक्शा से जा रहे थे। इन लोगों को चेक प्वाइंट पर गिरफ्तार कर लिया गया। जब इन लोगों को पुलिस स्टेशन लेकर जाया गया तो इन लोगों ने पूरा सच उगल दिया।












Click it and Unblock the Notifications