शादी के बाद दुल्हन का यह वीडियो खास वजह से हो रहा है वायरल
नई दिल्ली। शादी का खयाल आते ही आपकी आंखों के सामने तमाम परंपराएं सामने घूमने लगती है जोकि काफी सालों से चली आ रही हैं और जिसे हर शादी में आप होते हुए देखते हैं। हालांकि इनमे कई ऐसी परंपराएं होती है जिनका लोगों को मतलब और वजह नहीं पता है फिर भी लोग उसे परंपरा की वजह से निभाते चले आ रहे हैं। कई ऐसी परंपराएं भी होती हैं जो आज के समय में निरर्थक लगती हैं। शादी के बाद जब दुल्हन विदा होती है तो वह रोती है, लेकिन इस परंपरा को एक महिला ने पीछे छोड़ दिया है जिसकी वजह से वह सोशल मीडिया पर काफी लोकप्रियता बटोर रही है।

सोशल मीडिया पर वायरल
बंगाली रीति रिवाज से शादी के बाद एक महिला का सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल हो रहा है जिसमे दुल्हन शादी के बाद रोने से इनकार कर देती है। शादी के बाद जब वह अपने परिवार के घर से विदा ले रही होती है और अपने माता-पिता से दूर जा रही होती है तो वह रोने से इनकार कर देती है। वीडियो में देखा जा सकता है कि दुल्हन ने बंगाली साड़ी पहन रखी है और वह इस दौरान लोगों से बात कर रही होती है। वीडियो में दुल्हन कनकंजली रिवाज का पालन करते हुए देखी जा सकती है।

विदा होते वक्त नहीं रोयी
कनकंजली परंपरा के अनुसार दुल्हन घर से विदा होते वक्त पीछे चावल फेंकते हुए जाी है और कहती है कि उसने अपना कर्ज चुका दिया है। लेकिन इस दौरान दुल्हन कहती है कि अपने माता-पिता का कर्ज कभी नहीं चुकाया जा सकता है। वह कैमरे के सामने मुस्कुराते हुए पोज देती है और कहती है कि मैं जा रही हूं और जब भी मन करेगा वापस मां-बाप के घर आउंगी। इस वीडियो को तमाम पेज पर लोगों ने साझा किया है जो काफी लोकप्रिय हो रहा है।

जमकर हो रही तारीफ
इस वीडियो को लाखों लोगों ने अबतक देखा है। अबतक इस वीडियो को 30 लाख से अधिक लो देख चुके हैं, जबकि 68000 से अधिक लोग साझा कर चुके हैं। कई लोगों ने दुल्हन की तारीफ की है और उसके रवैये पर खुशी जाहिर की है। लोगों का कहना है कि जो दुल्हन ने कहा है कि माता-पिता का कभी कर्ज नहीं चुकाया जा सकता है वह सबसे बड़ा सच है, हमे समाज में ऐसी और महिलाओं की जरूरत है जो लोगों को प्रेरणा दे सके।

इसे भी पढ़ें- बिल क्लिंटन को नाम से संबोधित किया लेकिन नरेंद्र मोदी को चंद्रबाबू नायडू ने इसलिए 10 बार 'SIR' कहा

Click it and Unblock the Notifications