New Year 2021: ट्विटर पर लोगों ने 2020 को कहा अलविदा, वायरल हो रहे ये मजेदार मीम्स
नई दिल्ली। Goodbye 2020: आज साल 2020 का आखिरी दिन है और लोग बेसब्री से 2021 का स्वागत करने के लिए तैयार हैं। इस बात में कोई शक नहीं है कि 2020 लोगों के मन मुताबिक नहीं रहा। इस साल दुनियाभर में फैले कोरोना वायरस के कारण लोगों की जिंदगी काफी उतार-चढ़ाव भरी रही। ऐसे में हर कोई 2020 को विदा करने के लिए तहे दिल से इंतजार कर रहा है। इसे लेकर सोशल मीडिया पर कई तरह के मीम्स और जोक्स भी वायरल हो रहे हैं।

लोग अब 2021 के बेहतर होने की उम्मीद कर रहे हैं। कुछ घंटों में ही 2021 शुरू हो जाएगा। 2020 में लोगों ने घरों से ही दफ्तर का काम किया। जिन लोगों का काम घर से संभव नहीं था, ऐसे बहुत से लोग बेरोजगार हो गए। स्कूल और कॉलेज बंद होने के चलते छात्र घर बैठे ही ऑनलाइन क्लास ले रहे हैं। कोरोना वायरस से बचाव के लिए लगाए गए लॉकडाउन के कारण लोग घरों में बंद रहने को मजबूर हो गए थे। अब मास्क पहनना, बार-बार सैनिटाइजर का इस्तेमाल करना और भीड़भाड़ वाली जगह से बचना लोगों के लिए जरूरी हो गया है। ऐसे में अब हर कोई एक बार फिर सामान्य जिंदगी जीने की उम्मीद लगाए बैठा है।
लेकिन अभी भी कोरोना वायरस पूरी तरह गया नहीं है। अब भी दुनिया इसके कहर का सामना कर रही है। कई देशों में तो कोरोना वायरस की तीसरी लहर तक आ गई है। वहीं वायरस का नया स्ट्रेन मिलने से हर किसी की चिंता बढ़ गई है। जिसके चलते नई साल पर भी कई तरह की पाबंदियां लग गई हैं। दिल्ली में दो दिन के लिए रात का कर्फ्यू लगाया गया है। यानी रात 11 बजे से सुबह के 6 बजे तक लोगों को अपने घर पर ही रहना होगा। यहां तक कि जोमैटो जैसे फूड डिलीवर करने वाले प्लैटफॉर्म ने भी मजेदार फैक्ट्स शेयर करते हुए बताया है कि कैसे भारत ने 2020 में खाना ऑर्डर किया था। ऐसे में मीम्स और जोक्स शेयर कर लोगों ने बताया है कि वह आने वाले साल को लेकर कैसा महसूस कर रहे हैं।
Everyone waiting Covid 20
— All India Memes (@allindiamemes) December 21, 2020
for 2021 pic.twitter.com/7WeOSYmweO
Everyone is hoping 2021 to be normal
Meanwhile 2021 waiting for everyone: pic.twitter.com/6Rt09wujmV
— Ritesh Guru (@engineerguruji0) December 31, 2020
That was Jan 2020 "resolution"
— Mitchell Brown (@iam_mitchell01) December 30, 2020
VS
Jan 2021, God of mercy
Good morning 🌞 pic.twitter.com/0EDz6mBwzp
Others on Me on New
— Indah (@ferarribieber) December 31, 2020
New Year’s Year’s Eve
Eve #BieberNYE pic.twitter.com/lJhccdSJAy
Frnd: What's ur plan for new year eve
Me: pic.twitter.com/QNkbPBu6fv
— WEAR UR MASK😷 (@wtf_vella) December 31, 2020
Flashback 2020: इस साल लोगों ने जमकर खाई बिरयानी, Zomato ने हर मिनट डिलीवर किए 22 ऑर्डर