नए साल की पार्टी में स्टेज पर ही निक-प्रियंका का लिपलॉक किस, वीडियो वायरल
नई दिल्ली। नए साल 2020 का दुनियाभर में लोग अपनी-अपनी तरह से मना रहे हैं। एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा ने पति निक जोनस के साथ पार्टी कर नए साल का जश्न मनाया। इस दौरान दोनों बेहद रोमांटिक अंदाज में एक-दूसरे को किस करते हुए भी नजर आए। 12 बजते ही नए साल के स्वागत में किस तरह से दोनों ने किस किया वो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है।
यूजर्स को पसंद आ रहा वीडियो
प्रियंका निक के इस वीडियो को फैन पेज ने साझा किया है। वीडियो में निक और प्रियंका पार्टी में हैं। स्टेज पर दोनों एक दूसरे को लिपलॉक करते हुए दिखाई दिए। निक और प्रियंका का यह वीडियो सोशल मीडिया पर चर्चा में बना हुआ है। दरअसल निक अपने भाईयों के साथ नए साल की पार्टी में थे। जिसमें प्रियंका भी उनके साथ थीं।
VIDEO:
कार्तिक
ने
कहा
तो
सारा
स्टेज
पर
करने
लगीं
ये
काम,
बुरी
तरह
गिरतीं,
ऐसा
था
सबका
रिएक्शन
प्रियंका ने 2019 के बारे में कही ये बात
प्रियंका चोपड़ा ने 2019 की विदाई और 2010 के स्वागत में एक वीडियो भी शेयर किया है। प्रियंका ने वीडियो में कहा है कि साल 2019 के यादगार लम्हें हैं। उन्होंने लिखा, नया साल नया तोहफा। ये देखने कि लिए बेसब्र हूं कि नए साल में भगवान ने अपने खजाने में क्या रखा है? भगवान और आप सभी का शुक्रिया जिन्होंने मुझे आशीर्वाद दिया।
2019 के यादगार लम्हों को वीडियो में जोड़ा
प्रियंका ने साल 2019 को याद करते हुए अपने फैंस के साथ खास वीडियो साझा किया है। ये वीडियो में प्रियंका चोपड़ा ने साल 2019 के कई यादगार पलों को जोड़कर बनाया है। जिसमें मैडम तुसाद म्यूजियम से लेकर फिल्म द स्काई इज पिंक के खास लम्हों को डाला है। इसके साथ ही प्रियंका ने इस वीडियो में पर्सनल लाइफ के अहम पलों से भी फैंस को रूबरू करवाया है जिसमें निक जोनस भी नजर आ रहे हैं। प्रियंका ने इस वीडियो को पोस्ट करते हुए लिखा कि एक और साल एक और गिफ्ट। इंतजार नहीं कर सकती कि 2020 के पिटारे में क्या है।