इंदौर बना वर्ल्ड बुक ऑफ रिकॉर्ड्स का गवाह, बनाई भारत के नक्शे वाली सबसे बड़ी मानव श्रृंखला, Video

इंदौर, 14 अगस्त: देश भर में 'हर घर तिरंगा' अभियान में देशवासी बढ़चढ़ हिस्सा ले रहे हैं। जहां देखों वहां घर से लेकर अन्य जगहों पर तिरंगा लहराते हुए दिख रहे हैं। इसी कड़ी में इंदौर ने शनिवार को मानव श्रृंखला (human chain) के जरिए भारत का मानचित्र बनाने का एक नया विश्व रिकॉर्ड बनाया गया है। आजादी के अमृत महोत्सव के हिस्से के रूप में मध्य प्रदेश के इंदौर में भारत का नक्शा बनाने के लिए पांच हजार से ज्यादा लोग एक स्थान पर जुटे और मानव श्रृंखला के जरिए भारत का नक्शा बनाया, जिसको वर्ल्ड बुक ऑफ रिकॉर्ड में भी दर्ज किया गया है।

Recommended Video

    Azadi Ka Amrit Mahotsav: Indore में हजारों लोगों ने मिलकर बनाया भारत का Map| वनइंडिया हिंदी |*News
    Indore human chain

    जानकारी के मुताबिक 13 अगस्त (शनिवार) को पांच हजार से ज्यादा लोगों ने एक साथ आकर तिरंगा अभियान के तहत भारत का नक्शा तिरंगे के रूप में बनाया है। कार्यक्रम की आयोजक डॉ. दिव्या गुप्ता ने बताया कि आजादी का अमृत महोत्सव के मायने हर किसी के लिए अलग है। हमारी इच्छा हुई कि भारत के मानचित्र को मानव श्रृंखला बनाकर दर्शाया जाए, जिसमें 5335 लोग शामिल हुए थे। वर्ल्ड बुक ऑफ रिकॉर्ड में भी इसे दर्ज किया गया है।

    कार्यक्रम का आयोजन दिव्य शक्तिपीठ में एक सामाजिक संस्था 'ज्वाला' द्वारा किया गया था और 5000 से ज्यादा स्कूली छात्र, सामाजिक कार्यकर्ता और अन्य लोग एक साथ नक्शा बनाने के लिए आए थे। ज्वाला की संस्थापक डॉ. दिव्या गुप्ता ने कहा कि इस प्रयास के माध्यम से मानव श्रृंखला को भौगोलिक आकार में बनाने का विश्व रिकॉर्ड तोड़ नया विश्व रिकॉर्ड बनाने का प्रयास किया जाएगा।

    बता दें कि 15 अगस्त को भारत अपनी स्वतंत्रता के 75 वें वर्ष का जश्न मनाएगा और इस दिन को मनाने के लिए कई कार्यक्रम और पहल की जा रही हैं।आजादी का अमृत महोत्सव के तहत देशभर में कई कार्यक्रम आयोजित हो रहे हैं, जिसमें हर घर तिरंगा अभियान को लेकर देशवासियों में भारी उत्साह देखा जा रहा है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+