प्रिया प्रकाश का एक और वीडियो वायरल, देखने वाले रह गए दंग
मुंबई। कुछ समय पहले एक वीडियो के चलते इंटरनेट पर छाईं मलयाली एक्ट्रेस का प्रिया प्रकाश वारियर को अकसर ही अदाएं बिखेरते देखा जाता है। हाल में भी कुछ ऐसा ही हुआ जब प्रिया का एक और वीडियो वायरल हुआ। इस वीडियो में वे पुराने अंदाज में अपने किस फायर दे रही हैं। वीडियो किसी प्रेस कांफ्रेंस का लग रहा है जिसमें प्रिया को उनका ये सिग्नेचर स्टेप करने को कहा गया है। फर्क सिर्फ इतना है कि रियल वीडियो की तरह प्रिया ने स्कूल यूनिफार्म नहीं पहना हुआ है। बता दें कि कई मलयाली फिल्में कर चुकी प्रिया फिल्म श्रीदेवी बंग्लो करने जा रही हैं।

इस फिल्म का टीजर पहले ही रिलीज हो चुका है। फिल्म का निर्देशन साउथ के ही डायरेक्टर प्रशांत माम्बुली ने किया है. कुछ समय पहले जिस वीडियो तो चलते प्रिया प्रसिद्ध हुई थीं वह मलयाली फिल्म ओरू अदार लव का था। प्रिया की इस नई फिल्म का कुछ हिस्सा लंदन में शूट किया गया है। फिल्म में प्रिया के अलावा प्रियांशू चटर्जी लीड रोल में हैं। बता दें कि इस फिल्म में प्रिया श्रीदेवी नाम का किरदार निभा रही हैं जो कि एक फिल्म स्टार है। यहां तक कि देश विदेश में उसकी फैन फॉलोइंग बहुत अधिक है। लेकिन अचानक परिस्थितियां कुछ यूं हो जाती हैं कि वह नशे की आदि होकर खुद को बर्बाद कर लेती है। टीजर देखकर मालूम होता है कि फिल्म बेहद शानदार होने वाली है।
View this post on InstagramA post shared by Voompla (@voompla) on
बता दें कि अपनी जिस वीडियो के चलते प्रिया चर्चाओं में आई थीं उसमें वे बेहद ही क्यूट स्कूली लड़की लग रही थीं। ये वीडियों इतना वायरल हुआ मानो लोग प्रिया की अदाओं के कायल ही हो गए हों। प्रिया आज भी जब किसी कार्यक्रम में पहुंचती हैं तो उनसे उसी स्टेप को दोहराने की उम्मीद की जाती है।
यह भी पढ़ें- 'श्रीदेवी बंगला' फिल्म को लेकर हुए विवाद पर प्रिया प्रकाश ने दिया ये जवाब
-
भारत में बनेगा दुनिया का दूसरा सबसे बड़ा क्रिकेट स्टेडियम, 1 लाख दर्शक क्षमता, अहमदाबाद को टक्कर देने की तैयारी -
US-Israel-Iran War: Khamenei के सलाहकार Kamal Kharazi पर एयर स्ट्राइक, पत्नी की मौत, कितने हैं बच्चे? -
Ex IPS Shivdeep Lande: 'तुमने मुझे झकझोर दिया', कौन हैं लांडे? क्यों हुए बीवी के सामने नतमस्तक? -
AAP ने राघव चड्ढा को राज्यसभा उपनेता पद से क्यों हटाया? किसे दी जगह? पार्टी की कोई नई रणनीति?- समझें -
LPG Price Today: आज फिर से बढ़े सिलेंडर के दाम? आपके शहर में क्या है एलपीजी का रेट? -
Hanuman Jayanti 2026 : हनुमान जयंती पर मंगल का गोचर, इन 4 राशियों की बदलेगी किस्मत, शुरू होगा गोल्डन टाइम -
आम जनता को राहत! इन प्रोडक्ट पर Customs Duty खत्म, बाजार जाने से पहले चेक करें क्या होगा सस्ता? -
IPL 2026 के बीच दिग्गज खिलाड़ी ने लिया संन्यास, अचानक आखिर क्यों लिया यह फैसला? -
रहस्यमयी तरीके से कहां गायब हुईं 'वीराना' की भूतनी Jasmine Dhunna? 38 साल से हैं लापता, अनसुलझे हैं 3 सवाल -
Iran Donation Money: खामेनेई की मौत के बाद भारत में जुटाया गया मोटा चंदा क्यों ईरान नहीं जा सकता? क्या होगा? -
Bengal Election 2026: 'मुझसे छीन ली गई सत्ता’ मालदा कांड पर ममता बनर्जी का पलटवार, EC पर लगाया बड़ा आरोप -
Apple की नौकरी छोड़, बेंगलुरू में ऑटो ड्राइवर बने राकेश बी. पाल, इनकी 'कहानी' सुन आप भी हो जाएंगे 'फैन'












Click it and Unblock the Notifications