रेलवे की नई समय सारिणी सितंबर में आएगी
नई
दिल्ली। केंद्र में सरकार बदली है तो उम्मीद यही जताई जाती है कि अब सब कुछ बदलेगा। रेलवे की नई समय सारिणी के लिए उम्मीद जताई जा रही थी कि अगले जुलाई माह में 1 तारीख से नई समयानुसार ट्रेनों का संचालन किया जाएगा लेकिन अब इस फरमान को बदलकर सितंबर कर दिया गया है। id="toptextpromo">रेल
मंत्रालय के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि नई रेलवे राष्ट्रीय समय सारणी ‘ट्रेन्स एट ए ग्लांस' और क्षेत्रीय रेलवे लोक समयसारणी इस साल जुलाई की बजाए 1 सितंबर से प्रभावी होगी। अधिकारी ने कहा कि समयसारणी की वैधता 31 अगस्त तक बढ़ाने का फैसला किया गया है। इसकी अवधि 30 जून को खत्म होने वाली थी। id='are-slot-1' class='oiad oi-axt oiadv'> id='top-searched-articles'>हालांकि,
तत्कालीन रेल मंत्री मल्लिकार्जुन खड़गे ने अंतरिम रेल बजट में करीब 65 नयी ट्रेनों की घोषणा की थी, वहीं वर्तमान रेल मंत्री सदानंद गौड़ा भी अपने पहले बजट में कुछ नयी ट्रेनों की घोषणा कर सकते हैं। सूत्रों की मानें तो रेलवे बजट के दौरान ही कुछ विशेष क्षेत्रों के लिए बुलेट ट्रेन की भी घोषणा की जा सकती है।











Click it and Unblock the Notifications