Exam New Date: UGC NET, CSIR NET और NCET एग्जाम की नई तारीख जारी, जानिए कब होगी परीक्षा?

UGC-NET Exam New Date: देशभर में पेपर लीक का मुद्दा गर्माया हुआ है। नीट यूजी रिजल्ट के बाद कई परीक्षाओं में गड़बड़ी की खबरें सामने आई, जिसके चलते एग्जाम रद्द कर दिए गए थे। ऐसे में अब नेशनल टेस्‍ट एजेंसी यानी NTA ने तीन परीक्षाओं के लिए नई एग्‍जाम डेट का ऐलान कर दिया है।

NTA ने तीन परीक्षाओं की तारीखों की घोषणा की है, जिसमें CSIR-NET, UGC-NET और NCET एग्जाम डेट का अनाउंसमेंट किया है। ऐसे में क्या होगी परीक्षा की तारीखें जानिए?

UGC NET

पेपर लीक के चलते नेशनल टेस्टिंग एजेंसी ने नेट की परीक्षा को रद्द कर दिया था, जिसके बाद अब परीक्षा की नई तारीखों का ऐलान किया गया है। जानकारी के अनुसार UGC-NET की परीक्षा 21 अगस्‍त से 4 सितंबर के बीच होगी।

UGC-NET की नई डेट का ऐलान

विश्वविद्यालय अनुदान आयोग की राष्ट्रीय पात्रता परीक्षा (UGC-NET) में इस बार कंप्‍यूटर बेस्ड परीक्षा का आयोजन किया जाएगा। बता दें कि पहले परीक्षा पेन और पेपर आधारित होती थी। बता दें कि इसी महीने की 18 जून को हुई यूजीसी नेट की परीक्षा पेपर लीक के संकेत मिलने के बाद शिक्षा मंत्रालय ने रद्द कर दी थी।

एनटीए ने शुक्रवार (29 जून) देर शाम को परीक्षा की नई तारीखों को लेकर एक नोटिफिकेशन जारी किया है। इसमें तीन परीक्षाओं की तारीखों की घोषणा की गई है। जिसमें NCET 2024, Joint CSIR-UGC NET और UGC NET June 2024 की तारीखों का ऐलान किया गया है।

CSIR-NET और NCET की इस दिन होगी परीक्षा

यूजीसी नेट का एग्जाम 21 अगस्त से 4 सितंबर के बीच होगा, जबकि CSIR-NET की परीक्षा 25 जुलाई से 27 जुलाई के बीच पूरी कराई जाएगी। ऐसे ही एनसीईटी की परीक्षा 10 जुलाई को आयोजित कराई जाएगी। बता दें कि ये सभी परीक्षाएं ऑनलाइन कराई जाएगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+