New Parliament inauguration: एनडीए समेत कुल 25 दल होंगे शामिल, एचडी देवगौड़ा ने भी कहा पहुंचेंगे
New Parliament inauguration:28 मई नजदीक आते-आते नई संसद के उद्घाटन में पहुंचने वालों की संख्या बढ़ती जा रही है। अब जेडीएस सुप्रीमो एचडी देवगौड़ा ने भी कहा है कि वह जरूर जाएंगे।

नए संसद भवन के उद्घाटन समारोह के बायकॉट करने की विपक्ष की मुहिम को गुरुवार को एक और बड़ा झटका लगा है। पूर्व प्रधानमंत्री और जेडीएस सुप्रीमो एचडी देवगौड़ा ने इसे राष्ट्र का कार्यक्रम बताया है और कहा है कि वह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के निमंत्रण पर उस कार्यक्रम में जरूर शामिल होंगे। इस तरह से एनडीए समेत कुल 25 दलों ने इसके लिए हामी भर दी है।
देवगौड़ा बोले- मैं भाग लूंगा
पूर्व प्रधानमंत्री और जेडीएस सुप्रीमो एचडी देवगौड़ा ने गुरुवार को कहा है, 'मैं संसद भवन की नई इमारत के उद्घाटन में शामिल होने जा रहा हूं। वह भव्य भवन देश की जनता के टैक्स के पैसों से बनाया गया है। यह देश का है। यह बीजेपी या आरएसएस का दफ्तर नहीं है।'
यह एक राष्ट्र का कार्यक्रम है-देवगौड़ा
उन्होंने कहा है कि 'प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने निमंत्रण दिया है। हालांकि, यह उनका निजी कार्यक्रम नहीं है, यह एक राष्ट्र का कार्यक्रम है। नया संसद भवन राष्ट्र की संपत्ति है।' इस तरह से विपक्ष के बहिष्कार मुहिम के बीच गैर-एनडीए दल समेत कुल 25 राजनीतिक दलों ने इसमें शिरकत करने के लिए हां कर दिया है।
6 विपक्षी दल समारोह में आने को तैयार
इस तरह से 28 मई को होने वाले इस कार्यक्रम में शामिल गोने वाले विपक्षी दलों में जेडीएस के अलावा, बीजेडी, टीडीपी, बीएसपी, शिरोमणि अकाली दल और वाईएसआर कांग्रेस पार्टी भी शामिल हो गई है।
एनडीए के ये दल पहुंचेंगे
जहां तक एनडीए का सवाल है तो उसमें बीजेपी के अलावा एआईएडीएमके, अपना दल, आरपीआई, महाराष्ट्र के सीएम एकनाथ शिंदे की अगुवाई वाली शिवसेना, एनपीपी और एपीएफ जैसी पार्टियां शामिल हैं, जिन्होंने रविवार के कार्यक्रम में उपस्थिति की पुष्टि कर दी है। इससे पहले कांग्रेस समेत 19 विपक्षी दलों ने साझा बयान जारी कर नई संसद के उद्घाटन कार्यक्रम का बहिष्कार करने का ऐलान किया था।
सुबह से ही शुरू हो जाएगा कार्यक्रम
न्यूज एजेंसी एएनआई ने विश्वस्त सूत्रों के हवाले से कहा है कि 28 मई को सुबह से ही कार्यक्रम शुरू हो जाने की उम्मीद है, जिसमें वैदिक अनुष्ठानों के साथ पूजा की शुरुआत सुबह 7.30 बजे ही हो जाएगी, जो कि 9 बजे तक चलेगा। हालांकि, उद्घाटन समारोह दोपहर में होने की संभावना है।
देशभर से पुजारियों के आने की संभावना
सुबह की पूजा के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, लोकसभा स्पीकर ओम बिरला, राज्यसभा के उपसभापति हरिवंश के अलावा कुछ बड़े अधिकारियों के उपस्थित रहने की उम्मीद है। सूत्रों ने यह भी बताया है कि देश भर से खास पुजारी पूजा संपन्न करवाने के लिए पहुंच रहे हैं।
सेंगोल की भी होगी स्थापना
उद्घाटन समारोह 12 बजे शुरू होकर दोपहर बाद 1.30 बजे तक चलने की संभावना है। इसी दौरान सेंगोल को संसद की नई इमारत के सेंट्रल हॉल में स्थापित किए जाने की संभावना है, जो कि लोकसभा का ही चैंबर है।
इन्हें भी भेजा गया है निमंत्रण
सूत्रों ने नाम नहीं बताने की शर्त पर कहा है कि दोनों सदनों के मौजूदा सांसदों के अलावा पूर्व लोकसभा स्पीकरों और राज्यसभा के पूर्व सभापतियों को भी निमंत्रण भेजा गया है। साथ ही साथ सभी मुख्यमंत्रियों को भी कार्यक्रम में शामिल होने का बुलावा भेजा गया है।
यही नहीं नए संसद भवन के चीफ आर्किटेक्ट बिमल पटेल और मशहूर उद्योगपति रतन टाटा को भी आमंत्रित किया गया है। इस मौके पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और उपराष्ट्रपति जगदीप धनकड़ देश के लिए विशेष शुभकामना संदेश जारी कर सकते हैं। जानकारी के मुताबिक इस समारोह के लिए कुछ फिल्मी सितारे और खिलाड़ियों के साथ प्रतिष्ठित शख्सियतों को भी निमंत्रण दिया गया है।
Recommended Video
-
ईरान का गायब सुप्रीम लीडर! जिंदा है या सच में मर गया? मोजतबा खामेनेई क्यों नहीं आ रहा सामने, IRGC चला रहे देश? -
Love Story: बंगाल की इस खूबसूरत नेता का 7 साल तक चला चक्कर, पति है फेमस निर्माता, कहां हुई थी पहली मुलाकात? -
'मेरे साथ गलत किया', Monalisa की शादी मामले में नया मोड़, डायरेक्टर सनोज मिश्रा पर लगा सनसनीखेज आरोप -
Strait of Hormuz में आधी रात को भारतीय जहाज का किसने दिया साथ? हमले के डर से तैयार थे लाइफ राफ्ट -
Uttar Pradesh Gold Price: यूपी में आज 22K-18K सोने का भाव क्या? Lucknow समेत 9 शहरों में कितना गिरा रेट? -
Hormuz Crisis: ईरान के खिलाफ 20 मजबूत देशों ने खोला मोर्चा, दे दी बड़ी चेतावनी, अब क्या करेंगे मोजतबा खामेनेई -
बिना दर्शकों के खेला जाएगा PSL, मोहसिन नकवी ने की 2 शहरों में आयोजन की घोषणा, किस वजह से लिया यह फैसला? -
Mumbai Gold Silver Rate Today: सोना-चांदी के भाव ने फिर चौंकाया, चढ़ा या गिरा? जानें यहां -
Donald Trump PC Highlights: '48 घंटे के अंदर खोलो Hormuz वरना तबाह कर दूंगा', ट्रंप ने दी ईरान को धमकी -
विराट ने मांगा प्राइवेट जेट? क्या RCB के हर मैच के बाद जाएंगे वापस लंदन? खुद सामने आकर किया बड़ा खुलासा -
Rupali Chakankar कौन हैं? दुष्कर्म के आरोपी ज्योतिषी के कहने पर काट ली थी उंगली! संभाल रहीं थीं महिला आयोग -
Ram Navami 2026 kab hai: 26 या 27 मार्च, राम नवमी कब है? जानें सही तिथि












Click it and Unblock the Notifications