इस हफ्ते आएगी नई Hajj Policy, मुंबई टू जेद्दा होगा नया रूट?
Hajj Policy - केंद्र सरकार आने वाले एक सप्ताह में नई हज पॉलिसी लेकर आ सकती है। समाचार एजेंसी पीटीआई की रिपोर्ट के मुताबिक, नई नीति के तहत हज पर जाने वाले श्रद्धालुओं के लिए वायु की जगह समुद्री मार्ग के इस्तेमाल पर जोर दिया जा सकता है। दो दशक पहले हज के लिए जाने वालों को समुद्र मार्ग से जेद्दा भेजा जाता था। अब इसी मार्ग को दोबारा शुरू करने पर केंद्र सरकार मुहर लगा सकती है।

अल्पसंख्यक मंत्रालय गैरजरूरी खर्चों पर लगाम लगाने और हज यात्रियों के लिए सर्वश्रेष्ठ सुविधाएं मुहैया कराने के मकसद से विमान से हज यात्रा के विकल्प की तलाश कर रहा है। फिलहाल देश में हज के लिए देश में कुल 21 ऐसी जगह हैं, जहां से हज यात्रा के लिए विमान सेवा मिलती है। अल्पसंख्यक मंत्रालय की कोशिश इसे घटाकर 9 करने की है।
2012 में सुप्रीम कोर्ट ने निर्देश दिए थे कि हज के लिए दी जा रही एयर ट्रैवल सब्सिडी धीरे-धीरे कम की जाए। सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार से कहा था कि वह ऐसी व्यवस्था बनाए, जिससे 2022 तक सब्सिडी को खत्म किया जा सके। सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद केंद्र ने हज नीति में सुधार के लिए 6 सदस्यों वाली समिति का गठन किया है।












Click it and Unblock the Notifications