Air India Crew Look: पुरुषों के 'क्रू कट' पर प्रतिबंध, महिला अटेंडेंट नहीं पहन सकेंगी मोती की इयररिंग
टाटा ग्रुप के हाथों बिकने के बाद अब एयर इंडिया (Air India) बड़े बदलाव से गुजर रहा है। सबसे ज्यादा फोकस फ्लाइट के अंदर की सर्विसेज को लेकर किया जा रहा, ताकि यात्रियों को किसी तरह की परेशानी ना हो। इसी क्रम में कंपनी अपने फ्लाइट अटेंडेंट (Flight Attendant) के लिए एक नई लिस्ट लेकर आई है, जिसमें उन बातों को विस्तार से बताया गया, जो उन्हें उड़ान के दौरान करनी और नहीं करनी हैं। इसमें सबसे ज्यादा फोकस उनके लुक पर किया गया।

रिपोर्ट्स के मुताबिक एयर इंडिया ने हेयर जेल का उपयोग अनिवार्य कर दिया है। अगर किसी पुरुष फ्लाइट अटेंडेंट के सिर पर कम बाल हैं, तो वो पूरी तरह से अपना सिर मुंडवा कर रखे। कंपनी के मुताबिक कम बाल वाले अटेंडेंट रोजाना सिर मुंडवाएं, ताकि उनका लुक अच्छा आए। इसके अलावा आज कल 'क्रू कट' काफी चला है, जिसमें साइड के बाल को एकदम छोटा कर दिया जाता है, जबकि ऊपर घने बाल रहते हैं। कंपनी ने इस स्टाइल पर प्रतिबंध लगा दिया।
वहीं दूसरी ओर फीमेल अटेंडेंट को सलाह दी गई है कि वो मोती की बालियां ना पहनें। हालांकि उन्हें बिना डिजाइन केवल सोने और हीरे के गोल आकार के झुमके पहनने की अनुमति है। हालांकि उसमें भी मोती नहीं होनी चाहिए। इसके अलावा साड़ी के ऊपर महिला अटेंडेंट 0.5 सेमी आकार के अंदर की बिंदी लगा सकती हैं और हाथों में बिना डिजाइन वाली सामान्य चूड़ी पहन सकती हैं।
अपनी महिला केबिन क्रू के लिए एयर इंडिया ने बहुत विस्तृत दिशा-निर्देश जारी किए हैं, जिसमें कहा गया कि उन्हें बालों को हाई टॉप नॉट्स या लो बन में स्टाइल करने की अनुमति नहीं होगी। केवल चार काले बॉबी पिन, आईशैडो, लिपस्टिक, नेल पेंट और हेयर शेड कार्ड से संबंधित नियम का सख्ती से पालन करना होगा।
धार्मिक धागे पर प्रतिबंध
वहीं बालों पर कंपनी ने कहा कि जिनके बालों के रंग प्राकृतिक रंग में नहीं हैं, वो नियमित रूप से उस पर हेयर कलर लगाएं। किसी फैशन कलर या फिर मेहंदी के इस्तेमाल की इजाजत उन्हें नहीं है। इसके अलावा कलाई और गले में कोई धार्मिक धागा नहीं बांधा जा सकता है।
ड्रेस को लेकर कही ये बात
वहीं अटेंडेंट सोशल मीडिया पर काफी फेमस हैं, उनके लिए भी विस्तृत गाइडलाइन जारी की गई है। जिसमें कहा कि क्रू ऑफ ड्यूटी ऑफिशियल ड्रेस का इस्तेमाल ना करें। उन्हें सार्वजनिक क्षेत्र में प्लास्टिक बैग या फिर शॉपिंग बैग नहीं ले जाना चाहिए।












Click it and Unblock the Notifications