UP: रायबरेली में न्यू फरक्का एक्सप्रेस की 6 बोगियां पटरी से उतरीं, 7 की मौत, रेलमंत्री ने दिए जांच के आदेश

रायबरेली। उत्तर प्रदेश के रायबरेली में बुधवार तड़के न्यू फरक्का एक्सप्रेस की 6 बोगियां पटरी से उतर गईं। इस रेल हादसे में 7 लोगों की मौत हो गई और कई यात्री जख्मी हैं। बताया जा रहा है कि यह हादसा रायबरेली के हरचंदपुर स्टेशन के पास हुआ है। मृतकों में एक महिला और एक बच्चा भी शामिल है। फिलहाल स्थानीय लोग और पुलिस की टीम राहत और बचाव कार्य में जुटी है। बताया गया है कि ATS टीम मौके पर पहुंच गई है। केंद्रीय रेलमंत्री पीयूष गोयल ने जांच के आदेश दे दिए हैं।

UP: रायबरेली में न्यू फरक्का एक्सप्रेस की 6 बोगियां पटरी से उतरीं, 7 की मौत, रेलमंत्री ने दिए जांच के आदेश

आपको बता दें कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की तरफ से मृतकों के परिजनों 2 लाख रुपये का मुआवजा और घायलों को 50,000 रुपये की मदद देने का ऐलान किया गया है, ट्रेन एक्सीडेंट के बाद रूट बंद होने से कई ट्रेनों का संचालन बाधित हो गया है।

DGP ने किया साजिश से इनकार

हरचंदपुर स्टेशन के पास बुधवार की सुबह न्यू फरक्का एक्सप्रेस दुर्घटनाग्रस्त होने के मामले पर डीजीपी ओपी सिंह ने किसी भी तरह की साजिश के इनकार किया है। उनका कहना है कि प्रथम दृष्टया यह एक हादसा प्रतीत हो रहा है, लेकिन तथ्यों की जांच के लिए एटीएस की एक यूनिट को लखनऊ से रायबरेली भेजा गया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+