Gyanesh Kumar: कौन हैं नए चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार? धारा 370 के वक्त कश्मीर में निभाई थी अहम भूमिका
Who is Gyanesh Kumar: चुनाव आयोग के खाली हुए 2 पदों पर चुनाव आयुक्त के नामों को फाइनल कर दिया गया है। सुखबीर सिंह संधू और ज्ञानेश कुमार को पीएम नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में समिति की बैठक में चुना गया है। ऐसे में जानिए कौन हैं ज्ञानेश कुमार? जो होंगे नए चुनाव आयुक्त।
दरअसल, गुरुवार (14 मार्च) को नए चुनाव आयुक्त की नियुक्ति को लेकर पीएम मोदी की अध्यक्षता में बैठक की गई। जिसमें केंद्रीय मंत्री अमित शाह, अर्जुनराम मेघवाल और अधीर रंजन चौधरी शामिल थे। जहां 6 नामों पर चर्चा की गई और दो नामों पर मुहर लगी है।

कौन हैं ज्ञानेश कुमार?
ज्ञानेश कुमार 1988 बैच के केरल कैडर के रिटायर आईएएस अफसर हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक उन्होंने अमित शाह के नेतृत्व वाले सहकारिता मंत्रालय में सचिव के रूप में काम किया है।
इससे पहले उन्होंने संसदीय कार्य मंत्रालय में सचिव के रूप में जिम्मेदारी निभाई। वे गृह मंत्रालय में तैनात रह चुके हैं।
इससे पहले ज्ञानेश कुमार गृह मंत्रालय में कश्मीर डिवीजन के जॉइंट सेक्रेटरी थे, उनके समय ही धारा 370 हटाई गई थी। धारा 370 के फैसले के वक्त ज्ञानेश कुमार गृह मंत्रालय में पोस्टेड थे।
वो सहकारिता मंत्रालय में सचिव के पद से रिटायर हुए है। हालांकि अभी चुनाव आयुक्त की नियुक्ति आधिकारिक ऐलान नहीं किया गया है।
धारा 370 को हटाने पर अहम भूमिका
रिटायर्ड आईएएस अधिकारी ज्ञानेश कुमार, जिन्हें चुनाव आयुक्त के रूप में चुना गया है उन्होंने गृह मंत्रालय में रहते हुए श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट की स्थापना में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी। इसी के साथ साल 2019 में जब धारा 370 को अप्रभावी बना दिया गया तो गृह मंत्रालय में जम्मू-कश्मीर डेस्क का नेतृत्व किया था।
ज्ञानेश कुमार के अलावा सुखबीर सिंह संधू को भी चुनाव आयुक्त के तौर पर फाइनल किया गया है। संधू पंजाब के रहने वाले हैं और उत्तराखंड के चीफ सेक्रेटरी और NHAI के चेयरमैन रह चुके हैं।












Click it and Unblock the Notifications