नई दिल्ली में हुआ पहली बार ईवीएम पेपर का परीक्षण

इस निर्वाचन क्षेत्र से प्रदेश की मुख्यमंत्री शीला दीक्षित, आम आदमी पार्टी (आप) के नेता अरविंद केजरीवाल और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेता विजेंद्र गुप्ता चुनाव लड़ रहे हैं।
परीक्षण की जा रही प्रणाली में इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन (ईवीएम) से एक प्रिंटर इकाई को जोड़ा गया है जिससे एक पारदर्शी विंडो के जरिए मतदाता को अपने मतदान का ब्योरा मिलेगा।
जैसे ही कोई मतदाता ईवीएम पर अपनी पसंद का बटन दबाएगा वैसे ही लाइट जल उठेगी। साथ रखी पिंट्रर इकाई में क्रमांक, प्रत्याशी का नाम और पार्टी का चुनाव चिन्ह दिख जाएगा।
अधिकारियों ने कहा कि सुरक्षा की खातिर मतदाताओं को रसीद नहीं मिल सकती है और ईवीएम से जुड़े एक कंटेनर में रसीद जमा हो जाएगी जिसे बाद में मतदाता देख सकेंगे।
यह प्रणाली नई दिल्ली में पायलट परियोजना के रूप में लागू की गई है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications