शताब्दी एक्सप्रेस से सफर करने वालों के लिए खुशखबरी, Free में मिलेगी ये सुविधा
नई दिल्ली। रेलवे लगातार अपनी सर्विस को बेहतर बनाने के लिए सुधार कर रहा है। इसी के तहत रेलवे ने एक और बदलाव किया है। रेलवे ने शताब्दी से सफर करने वाले यात्रियों की सेवा में सुधार किया है और सफर को पहले से और बेहतर बना दिया है। रेलवे ने ऑपरेशन स्वर्ण के तहत शताब्दी एक्सप्रेस में सुविधाओं को बेहतर किया है। ट्रेन के इंटीरियर से लेकर टॉयलेट्स, आरामदायक सीट से लेकर साफ-सफाई को बेहतर बना दिया है। सबसे खास बात ये कि इसके लिए लोगों को कोई अतिरिक्त चार्ज नहीं देना होगा।

शताब्दी से सफर करने वालों के लिए बेहतर सर्विस
रेलवे ने दिल्ली-अमृतसर स्वर्ण शताब्दी एक्सप्रेस में नई सुविधाएं जोड़ दी है। लोगों के सफर को और आरामदायक और बेहतर बनाने के लिए सर्विस को अपग्रेड किया गया है। ट्रेन में अधिक आरामदायक सीटें, इंटीरियर में बदलाव, मॉड्यूलर टॉयलेट्स जैसी कई सुविधाएं जोड़ दी गई है।

शताब्दी और राजधानी ट्रेनों के लिए खास सुविधा
रेलवे ने ऑपरेशन स्वर्ण के तहत देशभर में चलने वाली सभी 15 शताब्दी और 14 राजधानी एक्सप्रेस में सर्विस को अपग्रेट करने की योजना बनाई है। इस सेवा के तहत रेलवे ने दोनों प्रीमियम ट्रेनों को गोल्ड स्टैंडर्ड बनाने की कोशिश है। 2017 में इस योजना को मंजूरी मिली थी, जिसके तहत शताब्दी और राजधानी एक्सप्रेस की सर्विस को बेहतर बनाने के लिए एक ट्रेन पर 50 लाख रुपए तक खर्च करने की बात कही गई।

7 अप्रैल से बदल जाएगा सफर
7 अप्रैल से रेलवे नई सुविधाओं से लैश दिल्ली-अमृतसर स्वर्ण शताब्दी एक्सप्रेस को पटरी पर उतारेगा। ट्रेन के सभी 18 कोच को अंदर और बाहर दोनों को बदला गया है। जहां ट्रेन के बाहरी लुक को विनाइल-रैपिंग के साथ खूबसूरत बनाने की कोशिश की गई है तो वहीं ट्रेन को अंदर से दरवाजे, गैंग-वे और टॉयलेट के अंदर इंटीरियर बदला गया है। ट्रेन में स्लो म्यूजिक ,एलईडी लाइट, साइन-बोर्ड और कोच नंबर का लुक भी बदला गया है।
-
VIDEO: 10 साल की दुश्मनी! बीच मैदान पर एक झप्पी और सब खत्म! विराट-कुंबले का वीडियो देख दुनिया दंग -
LPG Price Today Delhi NCR: दिल्ली में गैस सिलेंडर महंगा, 14.2Kg का नया रेट क्या है? जानें आज का ताजा भाव -
Kal Ka Match Kon Jeeta 28 March: कल का मैच कौन जीता- RCB vs SRH -
Fact Check: भारत के पास सिर्फ 5 दिन का ऑयल स्टॉक है? पेट्रोल-डीजल खत्म होने वाला है? सरकार ने तोड़ी चुप्पी -
Gold Rate Today: सोना इस हफ्ते 4000 रुपये हुआ सस्ता, दिल्ली से पटना तक ये है 22K और 18K गोल्ड का रेट -
नेपाल में बालेन शाह का बड़ा एक्शन! पूर्व PM के बाद ऊर्जा मंत्री गिरफ्तार, घर से क्या-क्या मिला? -
Silver Rate Today: चांदी इस हफ्ते ₹11,000 रुपये हुई सस्ती, अब ये है 10 ग्राम से लेकर 100 ग्राम तक के नए रेट -
IPL 2026: ट्यूशन पढ़ाकर UPSC की तैयारी करने वाले की IPL में एंट्री! 'बिहार के लाल' पर भारी पड़े अभिनंदन! -
Aaj Ke Match Ka Toss Kon Jeeta 29 March: आज के मैच का टॉस कौन जीता- मुंबई इंडियंस vs केकेआर -
Sita Devi कौन है? LPG महंगाई के बीच रातों-रात कैसे बनीं 10 करोड़ की मालकिन? चौंकाने वाली है वजह -
Virat Kohli: विराट कोहली ने रचा इतिहास, रोहित शर्मा का सबसे बड़ा रिकॉर्ड ध्वस्त, बन गए दुनिया के नंबर 1 खिलाड़ी -
VIDEO: विराट कोहली की Flying Kiss पर अनन्या बिड़ला के रिएक्शन ने लूटी महफिल! अनुष्का शर्मा ने जीत लिया दिल












Click it and Unblock the Notifications