साक्षी को मारने के लिए पहले से इतंजार कर रहा था साहिल खान, एक और CCTV फुटेज आया सामने
Delhi Shahbad Dairy Murder case: दिल्ली की एक सड़क पर एक लड़की की हत्या के आरोप में गिरफ्तार एक 20 वर्षीय साहिल खान ने कथित तौर पर गुस्से में अपराध करने की बात कबूल की है और कहा है कि उसे कोई पछतावा नहीं है।

Delhi Shahbad Dairy Murder case New CCTV: दिल्ली में अपनी कथित प्रेमिका साक्षी की बेरहमी से हत्या करने वाले 20 वर्षीय साहिल खान को दो दिन की पुलिस हिरासत में भेज दिया गया है। 28 मई की रात रोहिणी के शाहबाद डेयरी इलाके में एक व्यस्त सड़क पर साहिल खान ने साक्षी को को 20-22 बार चाकू मारा और फिर कंक्रीट का स्लैब से कुचल दिया। घटना का सीसीटीवी फुटेज वायरल हो गया है। अब साक्षी हत्याकांड का एक और सीसीटीवी फुटेज सामने आया है।
इस सीसीटीवी फुटेज में साहिल को अपनी किशोरी प्रेमिका को मारने से ठीक पहले एक दोस्त से बात करते हुए देखा गया है। उस दोस्त का नाम आकाश है। वीडियो में साहिल उसी जगह आकाश से बात करता नजर आ रहा है, जहां उसने बाद में साक्षी की हत्या की।
सीसीटीवी फुटेज की दिल्ली पुलिस पुष्टि की है। भीषण अपराध से केवल 60 सेकंड पहले का ये वीडियो है।
वीडियो में देखा जा सकता है कि साहिल आकाश से कुछ देर बात करता है और फिर वह आदमी वहां से चला जाता है। अधिकारियों ने बताया कि ऐसा लगता है कि साहिल वहां साक्षी का इंतजार कर रहा था।
पुलिस ने कहा कि लड़की अपने दोस्त के बेटे की बर्थडे पार्टी में जा रही थी, तभी साहिल ने उस पर हमला किया। सीसीटीवी वीडियो में साहिल साक्षी को दीवार पर टिका कर चाकू से वार करता है। साक्षी इस दौरान जमीन पर गिर जाता है लेकिन साहिल फिर उसके सिर पर चाकू घोंपता रहता है। उसके बाद वह कंक्रीट का स्लैब उठाकर उसको कुचलता है। इस वीडियो ने पूरे देश को झकझोर कर रख दिया है।

स्थानीय लोगों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची तो साक्षी का शव सड़क पर गिरा था और उसके चारों ओर खून जमा मिला। पुलिस ने कहा कि लड़की के शरीर पर 34 घाव थे। जब उसने लड़की पर हमला किया तो वह कथित तौर पर शराब के नशे में था।
एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा, "वे एक रिश्ते में थे, लेकिन पिछले कुछ दिनों से उनका झगड़ा हुआ था। किशोरी अपने दोस्त के बेटे के जन्मदिन में शामिल होने की योजना बना रही थी। लेकिन साहिल ने उसका पीछा किया और उसे कई बार चाकू मारा और पत्थर से मारा।"
साहिल से साक्षी रिश्ता तोड़ना चाहती थी इसलिए वह परेशान और गुस्से में था। साहिल ने हत्या की बात कबूल कर ली है। पुलिस सूत्रों ने कहा, "साहिल ने कहा कि वह गुस्से में था क्योंकि साक्षी उसको काफी वक्त से नजरअंदाज कर रही थी और उसे अपने किए पर कोई पछतावा नहीं है।"
साहिल पिछले दो साल से अपने माता-पिता और तीन बहनों के साथ शाहबाद डेयरी इलाके में किराए के मकान में रह रहा था। घटना के बाद साहिल ने फोन बंद कर दिया और बुलंदशहर में अपनी मौसी के घर चला गया।
सूत्रों का कहना है कि उसकी मौसी द्वारा उसके पिता को की गई कॉल से पुलिस को उसकी लोकेशन का पता लगाने में मदद मिली।
Recommended Video













Click it and Unblock the Notifications