New Aadhaar App 2026: UIDAI का नया आधार एप लॉन्च, अब QR कोड से ऐसे शेयर करें मोबाइल नंबर
New Aadhaar App Launched: आधार कार्ड को लेकर भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण (UIDAI) ने एक बड़ा अपडेट जारी किया है। UIDAI ने अपना आधिकारिक 'Aadhaar App' (फुल वर्जन) नए अवतार में लॉन्च कर दिया है, जो कई हाई-टेक फीचर्स से लैस है।
यह ऐप न केवल आपके आधार को मोबाइल में सुरक्षित रखता है, बल्कि पते (Address) और मोबाइल नंबर अपडेट करने जैसी सेवाओं को भी उंगलियों पर ले आया है।

लेकिन, सबसे ज्यादा चर्चा इसके 'Contact Card' फीचर की हो रही है, जो जानकारी साझा करने के पुराने तरीके को पूरी तरह बदल देगा। विस्तार से जानिए कैसे काम करेगा कॉन्टेक्ट कार्ड फीचर और क्या है इसका प्रोसेस..
UIDAI Share Contact Feature: क्या है 'Contact Card' फीचर और इसके फायदे?
अक्सर हमें किसी नए व्यक्ति, क्लाइंट या इवेंट में अपना नाम और मोबाइल नंबर शेयर करना पड़ता है। अब तक हम इसे मैसेज में टाइप करते थे या लिखकर देते थे। नए आधार ऐप ने इसे एक QR कोड में बदल दिया है। नए Aadhaar App के जरिए अब यूजर्स न सिर्फ अपना आधार कार्ड डाउनलोड, शेयर या वेरिफाई कर सकते हैं, बल्कि मोबाइल नंबर, पता (Address) जैसी जानकारियों को अपडेट करना भी पहले से कहीं ज्यादा आसान हो गया है।
सामने वाला व्यक्ति सिर्फ उस QR कोड को स्कैन करेगा और आपकी जानकारी तुरंत उसके मोबाइल में आ जाएगी। न तो नंबर बोलने की जरूरत, न ही बार-बार टाइप करने की झंझट।
नए ऐप में क्या-क्या मिलेगा?
आधार डाउनलोड और शेयर: आप कहीं भी, कभी भी अपना ई-आधार डाउनलोड कर सकते हैं।
आसान अपडेट: घर बैठे अपना नया मोबाइल नंबर या पता अपडेट करने की सुविधा।
फेस ऑथेंटिकेशन: अब लॉगिन के लिए केवल ओटीपी ही नहीं, बल्कि Face Scan का भी विकल्प दिया गया है, जिससे सुरक्षा और बढ़ गई है।
यूनिवर्सल एक्सेस: यह ऐप एंड्रॉयड और आईफोन (iOS) दोनों प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध है।
How to Share Contact Card शेयर करने का स्टेप-बाय-स्टेप तरीका
यदि आप भी इस नए फीचर का लाभ उठाना चाहते हैं, तो इन आसान स्टेप्स को फॉलो करें:
Step 1: सबसे पहले Play Store या App Store से 'New Aadhaar App' इंस्टॉल करें।
Step 2: ऐप खोलें और अपना आधार नंबर, रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर दर्ज करें। सुरक्षा के लिए Face Scan प्रक्रिया पूरी कर लॉगिन करें।
Step 3: अपनी सुरक्षा के लिए 6 अंकों का एक गोपनीय PIN सेट करें। इसके बाद आप होमपेज पर पहुँच जाएंगे।
Step 4: ऐप के नीचे दिए गए "Services" टैब पर क्लिक करें और नीचे स्क्रॉल करके "Other Services" सेक्शन में जाएं।
Step 5: यहाँ आपको "Share Contact" का विकल्प दिखेगा। इस पर टैप करते ही आपका पर्सनल QR Code स्क्रीन पर आ जाएगा।
Step 6: अब आप सामने वाले व्यक्ति को यह कोड स्कैन करा सकते हैं या 'Share' बटन दबाकर इसे व्हाट्सएप या ईमेल के जरिए भेज सकते हैं।
विशेष नोट: यह फीचर केवल वही नाम और मोबाइल नंबर शेयर करता है जो आपके आधार रिकॉर्ड में दर्ज है। आप इस QR कोड की जानकारी को ऐप के भीतर मैन्युअल रूप से बदल नहीं सकते।
जरूरी बात ध्यान रखें
UIDAI ने साफ किया है कि यह फीचर सिर्फ उसी नाम और मोबाइल नंबर को शेयर करता है जो आपके आधार से लिंक है। इसमें कोई अतिरिक्त जानकारी नहीं जाती और न ही यूजर इसे मैन्युअली बदल सकता है। UIDAI का नया Aadhaar App और Contact Card शेयर करने का यह फीचर डिजिटल इंडिया की दिशा में एक और मजबूत कदम माना जा रहा है। इससे न सिर्फ लोगों का समय बचेगा, बल्कि आधार से जुड़ी सेवाएं भी पहले से ज्यादा सुरक्षित और आसान हो जाएंगी।
-
Khushbu Sundar: इस मुस्लिम नेता के हिंदू पति की राजनीति में एंट्री, कभी लगा था Love Jihad का आरोप -
Gold Rate Today: ईरान जंग के बीच सोना में भारी गिरावट, अबतक 16000 सस्ता! 22k और 18k का अब ये है लेटेस्ट रेट -
Balen Shah Nepal PM: पीएम मोदी के नक्शेकदम पर बालेन शाह, नेपाल में अपनाया बीजेपी का ये फॉर्मूला -
Petrol Diesel Price: आपके शहर में कितना सस्ता हुआ पेट्रोल-डीजल? ₹10 की कटौती के बाद ये रही नई रेट लिस्ट -
Iran Vs America War: कब खत्म होगा अमेरिका ईरान युद्ध, ट्रंप के विदेश मंत्री ने बता दी तारीख -
Israel-Iran War: होर्मुज के बाद अब लाल सागर बंद करने की तैयारी, ईरान के खतरनाक प्लान लीक, भारत पर क्या असर? -
Delhi Power Cut: विकेंड पर दिल्ली के आधे हिस्से में 'ब्लैकआउट', शनिवार को इन पॉश इलाकों में नहीं आएगी बिजली -
PM Kisan Yojana: 31 मार्च से पहले कर लें यह काम, वरना अटक जाएगी पीएम किसान की अगली किस्त -
Mumbai Gold Silver Rate Today: सोना-चांदी के गिरे भाव, निवेशकों का चढ़ा पारा, जाने मुंबई में कहां पहुंचा रेट? -
LPG Price Today: 1 अप्रैल से बढ़ने वाले हैं सिलेंडर के दाम? आपके शहर में आज क्या है रेट? -
Aaj Ke Match Ka Toss Kon Jeeta March 28: आज के मैच का टॉस कौन जीता- RCB vs SRH -
Aaj Ke Match Ka Toss Kitne Baje Hoga 28 March: आज के मैच का टॉस कितने बजे होगा- RCB vs SRH












Click it and Unblock the Notifications