एयरपोर्ट पर पकड़ा गया लाखों का 'गोल्ड पेस्ट', लोग कुछ और ही समझ बैठे और बोले- गर्लफ्रेंड ज्वैलरी मांगे तो ये फोटो दिखा देना
हैदराबाद। राजस्व खुफिया विभाग ने रविवार को हैदराबाद इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर एक यात्री के पास से 1 किलो 850 ग्राम गोल्ड पेस्ट (सोने को पिघला कर उसे पेस्ट में बदलना) बरामद किया था। समाचार एजेन्सी ANI ने ट्विटर पर इसकी फोटो डाली थी। आप नीचे जो तस्वीर देख रहे हैं वो वहीं से ली गई है। तस्वीर देखकर जो सबसे पहले आपके दिमाग में आया वो गलत नहीं है क्योंकि लगभग हर किसी के दिमाग में वही आया था। यकीन नहीं होता तो इंटरनेट पर इस फोटो को लेकर जो प्रतिक्रियाएं चल रही हैं उसे ही देख लीजिए। लोग जमकर इस खबर और तस्वीर के चटखारे ले रहे हैं।

प्रतिकियाएं जानने से पहले आपको पूरा मामला बता दें रहे हैं। हैदराबाद एयरपोर्ट पर एक शख्स को इस पेस्ट के साथ पकड़ा गया। यह शख्स 35 लाख के सोने को पेस्ट के रुप में ले जा रहा था। हैदराबाद एयरपोर्ट पर राजस्व खुफिया निदेशालय के अफसरों को इसकी भनक लग गई। लेकिन राजस्व खुफिया निदेशालय के अफसर भी हैरान रह गए कि आखिर इसमें सोना कहां है। ज्यादातर लोगों को लगा कि यह किसी जानवर का मल है, पर इसकी हकीकत सामने तब आई जब इसको आग में जलाया गया। आग में जलने के बाद जब इसे निकाला गया तो पाया कि ये सोने का बिस्किट है।












Click it and Unblock the Notifications