क्विक अलर्ट के लिए
नोटिफिकेशन ऑन करें  
For Daily Alerts
Oneindia App Download

नेहरू के इशारे पर नेताजी सुभाष चंद्र बोस को तड़पा-तड़पा कर मारा गया था

Google Oneindia News

नई दिल्ली। देश के लिए अपना सबकुछ न्योछावर करने वाले नेताजी सुभाष चंद्र बोस की मौत से जुड़ा एक और सनसनीखेज खुलासा सामने आया है। नेताजी की पड़पोती राज्यश्री चौधरी ने दावा किया है कि नेताजी को षड़यंत्र के तहत मौत के घाट उतारा गया था। [बोस ने बताया था नेहरू को खुद के लिए सबसे बड़ा खतरा]

राज्यश्री ने कहा तत्कालीन प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू पर संगीन आरोप लगाते हुए कहा कि नेता जी की मौत विमान हादसे में नहीं हुई थी बल्कि नेहरू ने उनकी हत्या के लिए साजिश रची थी। उन्होंने कहा कि रूसी तानाशाह स्टालिन के साथ मिलकर नेहरू ने नेताजी की हत्या करवाई थी। यही नहीं अपने दावे की पुष्टि के लिए उन्होंने मुखर्जी आयोग की रिपोर्ट को सार्वजनिक किये जाने की मांग की है।

राज्यश्री ने एक समाजसेवी संस्था चलाती हैं, उन्होंने कहा कि दूसरे विश्वयुद्ध के बाद नेताजी को युद्ध का अपराधी घोषित कर दिया गया था। यही नहीं उनकी मौत के संबंध में गलत खबर भी मीडिया में प्रचारित करायी गयी।

राज्यश्री ने नेहरू पर निशाना साधते हुए कहा कि जब नेताजी रूस शरण के लिए पहुंचे तो स्टालिन ने उन्हें कैद कराकर इसकी जानकारी नेहरू को दी थी। यही नहीं स्टालिन ने नेहरू में पूछा था कि क्या करना है बोस का। इस जानकारी के मिलते ही नेहरू ने इसकी जानकारी ब्रिटिश प्रधानमंत्री एटली को पत्र के जरिए बताया। उन्होंने अपने पत्र में लिखा था कि आपका युद्ध अपराधी रूस में हैं। इस पत्र के बाद ही नेहरू ने स्टालिन को नेताजी की हत्या करने के लिए कहा था।

नेहरू के पत्र के बाद स्टालिन ने साइबेरिया के गुलाग में नेताजी को मौत के घाट उतारने के लिए भेजा। वहां उन्हें कई यातनायें दी गयी जिसके बाद उनकी मौत हो गयी थी। राज्यश्री ने कहा कि जस्टिस संतोष मुखर्जी ने इस मामले में अपनी रिपोर्ट दी थी जिसे आजतक सार्वजनिक नहीं किया गया है।

Comments
English summary
Netaji Subhash Chandra Bose was brutally killed on the instruction of Nehru, he was told by Stalin that Bose is in Russia and Nehru told him to kill.
देश-दुनिया की ताज़ा ख़बरों से अपडेट रहने के लिए Oneindia Hindi के फेसबुक पेज को लाइक करें
For Daily Alerts
तुरंत पाएं न्यूज अपडेट
Enable
x
Notification Settings X
Time Settings
Done
Clear Notification X
Do you want to clear all the notifications from your inbox?
Settings X
X