गौतम अडानी के छोटे बेटे जीत ने की सगाई, जानिए कितनी संपत्ति के हैं मालिक?
गौतम अडानी के छोटे बेटे जीत अडानी ने 12 मार्च को हीरा कारोबारी की बेटी दिवा से सगाई की है। ऐसे में जानिए जीत अडानी के बारे में सबकुछ।

Gautam Adani Son Jeet Adani: बिजनेस टाइकून गौतम अडानी के परिवार में जल्द नया सदस्य जुड़ने वाला है। छोटे बेटे जीत अडानी ने 12 मार्च अहमदाबाद में बेहज निजी कार्यक्रम में दिवा जैमिन शाह से सगाई की। कार्यक्रम में करीबी दोस्त और दोनों परिवार के सदस्य ही शामिल हुए थे। गौतम अडानी की होने वाली बहू दिवा मशहूर डायमंड कारोबारी जैमिन शाह की बेटी हैं। ऐसे में जानिए अडानी के छोटे बेटे जीत के करियर और कुल संपत्ति के बारे में...
जीत अदानी का करियर
गौतम अडानी के दो बेटे हैं, जिसमें बड़ा बेटा करण अडानी है और छोटा बेटा जीत अडानी है। जीत अडानी का जन्म 7 नवंबर 1997 को हुआ था। जीत ने यूनिवर्सिटी ऑफ पेंसिलवेनिया से ग्रेजुएशन किया है। साल 2019 में उन्होंने अपने पिता का अडानी ग्रुप ज्वाइन कर लिया और फिर पापा और भाई का बिजनेस में हाथ बंटाना शुरू कर दिया। जीत को साल 2022 में अडानी ग्रुप में वाइस प्रसीडेंट (फाइनेंस) नियुक्त किया गया है। अडानी ग्रुप की वेबसाइट के अनुसार जीत अडानी एयरपोर्ट्स बिजनेस और अडानी डिजिटल लैब्स को भी हैंडल करते हैं।
जानिए कौन हैं होने वाली पत्नी दिवा?
अडानी परिवार की होने वाली छोटी बहू और जीत अडानी की पत्नी दिवा जैमिन शाह भी कारोबारी परिवार से तालुक रखती हैं। उनके पिता जैमिन शाह का 'दिवा सी दिनेश एंड कंपनी प्राइवेट लिमिटेड' के मालिक हैं। वह डायमंड के कारोबारी है, जिनकी कंपनी मुंबई और सूरत बेस्ड है।
शादी की तारीख अभी तय नहीं
जीत और दिवा की सगाई की फोटो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो चुकी है। हालांकि सगाई कार्यक्रम बेहद निजी था, जिसकी ज्यादा जानकारी उपलब्ध नहीं हो पाई है। फिलहाल शादी की तारीख अभी तय नहीं की गई है।
जीत अडानी की कुल संपत्ति
tring.co की रिपोर्ट के मुताबिक जीत को बचपन से ही फोटोग्राफी में दिलचस्पी रही है। उनका खाली समय में गिटार बजाना और संगीत सुनना अच्छा लगता है। उनके ट्विटर बायो के अनुसार जीत को सुपरकारों का भी काफी शौक है। जीत के पास पायलट का लाइसेंस है और वह अक्सर सोशल मीडिया पर अपने फ्लाइंग एडवेंचर के बारे में पोस्ट करते हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक साल 2023 में जीत अडानी की कुल संपत्ति 1.2 बिलियन डॉलर आंकी गई है। वह भारत के सबसे धनी व्यापारियों में से एक हैं।












Click it and Unblock the Notifications