लुधियाना में नेपाली युवती से गैंगरेप, एक आरोपी गिरफ्तार
लुधियाना। पंजाब के लुधियाना में नेपाल की एक युवती से कथित तौर पर गैंगरेप किए जाने का मामला सामने आया है। युवती से तीन अक्टूबर की रात को गैंगरेप किया गया। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने तीन लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है। एक आरोपी को गिरफ्तार भी किया गया है।

पुलिस का कहना है कि एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है, जबकि दो अन्य को पकड़ने के लिए लगातार कोशिश की जा रही है। पुलिस ने बताया है कि तीनों के खिलाफ गैंगरेप का मामला दर्ज हुआ है।












Click it and Unblock the Notifications