Ex-Railway Minister Mukul Roy की बहू नेपाल बाढ़ की चपेट में, Sarmistha Bhowmik कौन है? पति पूर्व TMC MLA
Nepal Flash Floods Ex-Railway Minister Mukul Roy Bahu Missing: नेपाल-तिब्बत सीमा के पास आई भीषण बाढ़ और अचानक आई फ्लैश फ्लड ने कई परिवारों की चिंता बढ़ा दी है। लापता लोगों में पश्चिम बंगाल के पूर्व मंत्री और तृणमूल कांग्रेस के नेता मुकुल रॉय की बहू शर्मिष्ठा भौमिक रॉय भी शामिल हैं। शर्मिष्ठा, मुकुल रॉय के बेटे और बिजपुर से पूर्व TMC विधायक शुभ्रांशु रॉय की पत्नी हैं। वह 21 अगस्त 2026 को कैलाश-मानसरोवर यात्रा के लिए नेपाल गई थीं। 25 अगस्त की रात करीब 11:30 बजे उनकी अपने पति से आखिरी बार बात हुई थी। इसके बाद उनसे संपर्क नहीं हो पाया।
मीडिया रिपोर्टों के मुताबिक, शुभ्रांशु रॉय अपनी पत्नी की तलाश और स्थिति की जानकारी लेने के लिए नेपाल रवाना हुए हैं। परिवार भारतीय दूतावास और प्रशासन के संपर्क में है। आइए विस्तार से जानते हैं कि आखिर बहू कौन है? क्या करती है?

Who Is Sarmistha Bhowmik Roy: कौन हैं शर्मिष्ठा भौमिक रॉय?
शर्मिष्ठा भौमिक रॉय, पूर्व रेल मंत्री मुकुल रॉय की बहू और शुभ्रांशु रॉय की पत्नी हैं। वह उत्तर 24 परगना जिले की रहने वाली हैं। 43 वर्षीय शर्मिष्ठा 21 अगस्त को कोलकाता से कैलाश-मानसरोवर यात्रा के लिए रवाना हुई थीं। उन्होंने अकेले यात्रा की थी और वह एक ट्रैवल एजेंसी के जरिए आयोजित समूह का हिस्सा थीं। उनका नाम इस समय इसलिए सुर्खियों में है क्योंकि नेपाल-चीन सीमा के पास आई अचानक बाढ़ के बाद उनसे संपर्क टूट गया। उनके पति शुभ्रांशु के अनुसार, आखिरी बातचीत के समय शर्मिष्ठा क्यिरोंग (Kyirong) इलाके में थीं और उन्होंने बताया था कि वह ठीक हैं।
Sarmistha Bhowmik Roy के साथ कितने लोग थे?
शर्मिष्ठा जिस यात्रा समूह के साथ गई थीं, उसमें कोलकाता से आए करीब 32 लोग शामिल थे। समूह कैलाश-मानसरोवर की ओर जा रहा था। रिपोर्टों के अनुसार, इनमें पर्यटक और टूर मैनेजर शामिल थे। इसी समूह के 32 लोगों में से एक व्यक्ति के रेस्क्यू होने के बाद 31 लोगों के लापता होने की जानकारी सामने आई थी। शर्मिष्ठा भी इन्हीं में शामिल हैं। एक अन्य रिपोर्ट के अनुसार, यह समूह 21 अगस्त को कोलकाता से रवाना हुआ था और यात्रा के दौरान नेपाल पहुंचा। इसके बाद यह क्यिरोंग और रसुवागढ़ी के रास्ते कैलाश-मानसरोवर की ओर बढ़ रहा था।
Who Is Shubhranshu Roy: पति शुभ्रांशु रॉय कौन हैं?
शुभ्रांशु रॉय, शर्मिष्ठा के पति और मुकुल रॉय के इकलौते बेटे हैं। वह पश्चिम बंगाल की राजनीति में सक्रिय रहे हैं और बिजपुर विधानसभा सीट से पूर्व विधायक हैं। उन्होंने 2011 और 2016 में तृणमूल कांग्रेस के टिकट पर बिजपुर से विधानसभा चुनाव जीता था। मुकुल रॉय के 2017 में BJP में जाने के बाद भी शुभ्रांशु कुछ समय तक TMC में रहे थे। राजनीति में आने से पहले शुभ्रांशु की पृष्ठभूमि इंजीनियरिंग और बिजनेस से जुड़ी रही है। पुरानी मीडिया रिपोर्टों में उन्हें BTech और MBA शिक्षित बताया गया है।
Shubhranshu Roy क्या करती हैं?
उपलब्ध कॉरपोरेट रिकॉर्ड के मुताबिक, शर्मिष्ठा भौमिक रॉय का नाम कई निजी कंपनियों के निदेशक के तौर पर दर्ज रहा है। कंपनी रिकॉर्ड में उन्हें Gothic Projects Pvt Ltd, Octave Properties Pvt Ltd और Triune Properties Pvt Ltd से जोड़ा गया है। JNMS Education Pvt Ltd में भी उनका नाम निदेशक/मैनेजिंग डायरेक्टर के तौर पर दर्ज है। इसलिए उनकी पहचान सिर्फ एक राजनीतिक परिवार की बहू के रूप में नहीं है, बल्कि उनका कॉरपोरेट गतिविधियों से भी जुड़ाव रहा है।
Who Was Ex-Railway Minister Mukul Roy: मुकुल रॉय कौन थे?
मुकुल रॉय पश्चिम बंगाल की राजनीति के प्रमुख चेहरों में रहे। वह ममता बनर्जी के करीबी सहयोगियों में शामिल थे और तृणमूल कांग्रेस के शुरुआती दौर में संगठन खड़ा करने में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका रही। मुकुल रॉय का जन्म 17 अप्रैल 1954 को कांचरापाड़ा, उत्तर 24 परगना में हुआ था। वह दो बार राज्यसभा सांसद रहे। बाद में केंद्र की UPA सरकार में मंत्री भी बने। 20 मार्च 2012 को मुकुल रॉय ने रेल मंत्री के रूप में शपथ ली थी। हालांकि उनका कार्यकाल लंबा नहीं रहा। उन्होंने सितंबर 2012 में रेल मंत्री पद से इस्तीफा दे दिया। 23 फरवरी 2026 को 71 वर्ष की उम्र में निधन हो गया। मुकुल रॉय की पत्नी का नाम कृष्णा रॉय था। उनका निधन जुलाई 2021 में हुआ था। मुकुल रॉय के परिवार में उनके बेटे शुभ्रांशु ही प्रमुख राजनीतिक रूप से चर्चित सदस्य रहे हैं।


Click it and Unblock the Notifications
