भूकंप के झटके से एवरेस्ट पर मची तबाही, कई पर्वतारोही लापता
नयी दिल्ली। नोपाल में आए भीषण भूकंप ने खूब तबाही मचाई है। पूरे नेपाल में कोहराम मच गया है। नेपल के साथ-साथ बंग्लादेश, पाकिस्तान, भारत में भी तबाही मची है। इस भूकंप ने एवरेस्ट को भी नहीं छोड़ा है।
माउंट एवरेस्ट को काफी नुकसान पहुंचा है। कई बेस कैंप तबाह हो गए है। कई पर्वतारोही लापता बताए जा रहे हैं। सुरक्षित रास्ते क्षतिग्रस्त हो चुके हैं। भूकंप से एवरेस्ट के कई हिस्सों में हिमस्खलन की खबर है।
एवरेस्ट की चोटी पर चढ़ने का रास्तों में भी तबाही मची है। बेसकैंप तबाह हो जाने की वजह से खाने-पीने की दिक्कत आ गई है। कई पर्वतारोहियों के दलों से संपर्क नहीं हो पा रहा है। कई पर्वतारोहियों के दल बीच में फंसे हुए हैं। हलांकि एवरेस्ट से कचरा हटाने गई भारतीय टुकड़ियों के सुरक्षित होने की सूचना मिल गई है।
Nepal
earthquake
triggers
"huge
avalanche"
near
Everest
Base
Camp
http://t.co/zJU4VDQqEQ
pic.twitter.com/00gjpbyS0d
—
Sky
News
(@SkyNews)
April
25,
2015
नेपाल की मदद के लिए भारत के हिंडन एयरबेस से प्लेन रवाना किया है। भारत ने नेपाल को हर संभव मदद का आश्वसान दिया है। आपको बता दें कि समाचार एजेंसी रॉयटर्स के मुताबिक मरने वालों का आंकड़ा 450 पहुंचा गया है। अब तक नेपाल में भूकंप के कुल 17 झटके महसूस किएजा चुके है।