सौम्या टंडन के 'भाभी जी घर पर हैं' छोड़ने के बाद शो में उनकी जगह ले सकती हैं बिग बॉस की ये पूर्व कंटेस्टेंट
नई दिल्ली। टेलीविजन के मशहूर शो 'भाभी जी घर पर हैं' को सौम्या टंडन ने छोड़ दिया है। इस शो में वह अनीता भाभी का किरदार निभाया करती थीं। उनकी जगह अभी तक कोई नई एक्ट्रेस नहीं आई है। लेकिन अब ऐसा कहा जा रहा है कि शो में अनीता भाभी का किरदार बिग बॉस की पूर्व प्रतियोगी नेहा पेंडसे निभा सकती हैं। अगर सबकुछ ठीक रहता है तो वह जल्द ही इस शो में दिखाई दे सकती हैं। सौम्या की बात करें तो उन्होंने इस महीने की शुरुआत में शो से अलविदा कह दिया था।
नेहा बन सकती हैं 'गोरी मेम'
स्पॉटबॉय ने एक सूत्र के हवाले से कहा है, 'शो की प्रड्यूसर बेनिफर कोहली नई अनीता भाभी के तौर पर नेहा पेंडसे को शो में लेना चाहती हैं। नेहा उनके पिछले शो में लीड किरदार में थीं और इस किरदार से लिए बिल्कुल ठीक लग रही हैं। हालांकि अभिनेत्री ने अभी तक इस ऑफर के लिए हामी नहीं भरी है।' सौम्या ने करीब आधे दशक तक इस शो में काम किया है और अब उनकी जगह किसी नई अभिनेत्री की तलाश की जा रही है।
शो के आखिरी दिन केक काटा
सौम्या ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर भाभी जी घर पर हैं के सेट से अपने आखिरी दिन के वीडियो भी शेयर किए थे। जिनमें अन्य मुख्य किरदार रोहतीश गौर, आसिफ शेख और योगेश त्रिपाठी भी दिखाई दे रहे हैं। उन्होंने शो के निर्माता और अपने सह कलाकारों का आभार प्रकट किया है। उन्होंने इस दौरान एक बड़ा का चॉक्लेट केक भी काटा। अपनी पोस्ट में उन्होंने कहा, 'खूबसूरत यात्रा का अंत। जिस तरह से हम शो का हिस्सा बने उससे पता चला कि हमारा रिश्ता कितना मजबूत था। ये कुछ ऐसे पल हैं, जो मेरी पूरी जिंदगी को संजोएंगे, यूनिट के हर एक व्यक्ति के लिए मेरा छोटा सा नोट।'
बिग बॉस 12 में नजर आई थीं नेहा
इससे पहले सौम्या ने बताया था कि उन्होंने अभी तक कोई फिल्म या अन्य शो साइन नहीं किया है। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि उनके पास जो भी ऑफर आएंगे वह उनका चयन सावधानी से करेंगी क्योंकि वह कुछ सार्थक करना चाहती हैं। वहीं नेहा पेंडसे की बात करें तो वह रिएलिटी टीवी शो बिग बॉस के सीजन 12 में दिखाई दी थीं। इस समय वह अपने निजी जीवन में व्यस्त हैं। उन्होंने इसी साल जनवरी में शादी की है। नेहा की शादी बिजनेसमैन शारदुल सिंह व्यास से 5 जनवरी को हुई थी।
अनुष्का
ने
दिया
सुनील
गावस्कर
के
कमेंट
का
जवाब,
तो
कंगना
ने
सपोर्ट
करते
हुए
'हरामखोर'
बयान
किया
याद