Neha Narkhede: जानिए कौन हैं नेहा नरखेड़े? जो इतनी संपत्ति के साथ बनीं भारत की सबसे कम उम्र की सेल्फ मेड वुमन

नई दिल्ली, 22 सितंबर: नेहा नरखेड़े (Neha Narkhede) भारत की सबसे कम उम्र की सेल्फ मेड वुमन आंत्रप्रेन्योर बनीं हैं। महज 37 साल की उम्र में उन्होंने आईआईएफएल वेल्थ हुरुन इंडिया रिच लिस्ट 2022 (IIFL Wealth Hurun India Rich List 2022 ) में जगह बनाई है। पुणे में जन्मी नेहा नरखेड़े स्ट्रीमिंग डेटा टेक्नोलॉजी कंपनी कंफ्लुएंट की को-फाउंडर हैं।

रीच लिस्ट में बनाई जगह

रीच लिस्ट में बनाई जगह

दरअसल, हुरुन इंडिया ने साल 2022 के लिए अपनी रीच लिस्ट जारी की थी। इस लिस्ट को 20 सितंबर को जारी किया गया था, जिसमें नेहा नरखेड़े का नाम भी शामिल है। पुणे की रहने वाली नेहा इस साल रिच लिस्ट में शामिल होकर सबसे कम उम्र की सेल्फ मेड महिला बनकर इतिहास रच दिया।

जानिए कितनी हैं नेहा की कुल संपत्ति?

जानिए कितनी हैं नेहा की कुल संपत्ति?

नेहा नरखेड़े, जो कंफ्लुएंट (co-founder of Confluent) नाम की कंपनी की सह-संस्थापक हैं, भारत में बहुत सारी युवतियों के लिए प्रेरणा बनीं हैं। नेहा को हुरुन इंडिया रिच लिस्ट में 4,700 करोड़ रुपये की अनुमानित संपत्ति के साथ 336वां स्थान मिला है।

कौन हैं नेहा नरखेड़े?

कौन हैं नेहा नरखेड़े?

नेहा नरखेड़े पुणे (महाराष्ट्र) में पली-बढ़ीं हैं। उन्होंने जॉर्जिया इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी से कंप्यूटर साइंस की पढ़ाई की। पुणे यूनिवर्सिट से इंजीनियरिंग में ग्रेजुएशन करने के बाद वह जॉर्जिया चलीं गईं। फोर्ब्स के साथ एक इंटरव्यू में उन्होंने बताया कि वह टेक्नोलॉजी के क्षेत्र में अपना करियर बनाने के लिए अमेरिका चली गईं।

साल 2006 में भारत छोड़ दिया

साल 2006 में भारत छोड़ दिया

नेहा ने साल 2006 में भारत छोड़ दिया। इसके बाद 2007 में मास्टर करने के बाद अपने करियर की शुरुआत ओरेकल और फिर लिंक्डइन की, जहां सॉफ्टवेयर इंजीनियर के रूप में काम संभाला। इसके बाद ही उन्होंने कंफ्लुएंट का आगाज किया। कॉन्फ्लुएंट की सह-संस्थापक के अलावा नरखेड़े एक ओपन-सोर्स मैसेजिंग सिस्टम, अपाचे काफ्का की भी सह-निर्माता हैं। वह आज कई टेक्नोलॉजी कंपनियों के लिए एक निवेशक और सलाहकार के रूप में काम करती हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+