नीतू सिंह ने ऋषि के साथ पहली मुलाकात को बताया 'बहुत बुरा', बोलीं- मेकअप पर कमेंट से होती थी चिढ़

नई दिल्ली। नीतू सिंह और ऋषि कपूर बॉलीवुड के बेहद पसंद किए जाने वाले कपल हैं। दोनों की शादी को चार दशक हो गए हैं। आज भी दोनों को चाहने वालों की बड़ी तादाद है। नीतू ने 8 जुलाई को अपना 61 वां जन्मदिन मनाया है। नीतू ने ऋषि को लेकर भी कई खुलासे किए हैं। नीतू ने बताया है कि उनकी शादीशुदा जिंदगी ऋषि के साथ बेहतरीन रही है लेकिन हकीकत ये है कि पहली बार में उनको ऋषि कपूर बिल्कुल पसंद नहीं आए थे। यहां तक कि उनकी सबकी खिंचाई करने की आदत से वो काफी परेशान हुई थीं।

'मेकअप पर ऋषि के कमेंट मुझे बहुत बुरे लगते थे'

'मेकअप पर ऋषि के कमेंट मुझे बहुत बुरे लगते थे'

नीतू बताती हैं, ऋषि के साथ मेरी पहली मुलाकात बेहद खराब रही थी। उनको सबकी खिंचाई करने की आदत थी। वो मेकअप पर, कपड़ों पर कमेंट करते थे। ये सब मुझे बेहद परेशान भी करता था और गुस्सा भी दिलाता था। नीतू कहती हैं कि शुरू में मुझे उनके साथ काम करने में ही मजा नहीं आता था, प्यार या शादी जैसी बातें तो छोड़ ही दो। कैसे दोनों स्टार इतने करीब आए कि शादी करने का फैसला कर लिया, इसके पीछे भी नीतू दिलचस्प किस्सा सुनाती हैं।

 ऋषि से छोटी हीरोइन की तलाश हुई नीतू पर पूरी

ऋषि से छोटी हीरोइन की तलाश हुई नीतू पर पूरी

ऋषि के साथ अमर अकबर एंथनी, खेल-खेल में और कभी-कभी जैसी सुपरहिट फिल्में करने वाली नीतू बताती हैं कि ऋषि और डिंपल की पहली फिल्म बॉबी सुपरहिट हुई। इसके बाद डिंपल ने शादी कर ली और परेशानी ये हुई कि ज्यादातर हीरोइन ऋषि के साथ फिट नहीं हो रही थीं। एक उनसे कम उम्र दिखने वाली हीरोइन की तलाश आकर पूरी हुई नीतू सिंह पर। ऐसे में ज्यादातर निर्माता ऋषि के साथ नीतू को ही साइन करने लगे।

और शुरू हुई नीतू-ऋषि की लव-स्टोरी

और शुरू हुई नीतू-ऋषि की लव-स्टोरी

एक रेडियो शो में नीतू ने बताया, ऋषि के साथ काम करते-करते कब दोनों में बात दोस्ती से आगे बढ़ी, उन्हें नहूीं मालूम लेकिन दोनों के बीच डेटिंग शुरू हुई और ये तीन साल तक चलती रही। इसी दौरान नीतू ने नसीब, शान और कुछ और बड़े बजट की फिल्में साइन की तो ऋषि ने पूछा कि काम ही करती रहोगी या शादी के बारे में भी सोचा है। नीतू बताती हैं कि मैंने ऋषि से कहा कि शादी करूं किससे, लड़का कहां है? तो उन्होंने कहा कि मैं कौन हूं। इसके बाद नीतू ने फिल्मों के साइनिंग अमाउंट लौटा दिए और 1980 में दोनों ने शादी कर ली। शादी के बाद नीतू फिल्मों से दूर हो गईं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+