ऋषि कपूर के निधन पर पर पहली बार बोलीं नीतू कपूर, कहा- जब तुम गए तो ऐसा लगा कि...

मुंबई। बॉलीवुड के दिग्‍गज एक्‍टर ऋषि कपूर ने इस साल अप्रैल के महीने में दुनिया को अलविदा कह दिया था। ऋषि कपूर के निधन के बाद से उनकी पत्‍नी और अपने जमाने की जानी-मानी एक्‍ट्रेस नीतू कपूर की जिंदगी पूरी तरह बदल गई। उनपर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा। वो उससे उबर ही रही थीं कि कोरोना की चपेट में आ गईं। ऋषि कपूर की मृत्यु के बाद नीतू कपूर कई बार एक्टर की तस्वीरें शेयर करके उन्हें याद कर चुकी हैं लेकिन अब पहली बार उन्होंने अपने दिल का हाल फैंस के साथ शेयर किया है। नीतू कपूर ने बताया है कि ऋषि कपूर की मृत्यु के बाद उन्हें ऐसा लगा कि उन्हें पता ही नहीं है कि जिंदगी में आगे कहां जाना है और कैसे जाना है?

ऋषि कपूर के निधन पर पर पहली बार बोलीं नीतू कपूर, कहा- जब तुम गए तो ऐसा लगा कि...

अब हाल ही में एक्ट्रेस ने अपने इंस्टाग्राम एकाउंट से कुछ तस्वीरें शेयर की हैं। इनमें नीतू कपूर ऋषि कपूर और अपने बेटे रणवीर के साथ भी नजर आ रही हैं। इन तस्वीरों को शेयर करते हुए नीतू कपूर ने लिखा, "2020 मेरे लिए रोलर कोस्टर राइड की तरह रहा। जब तुम गए, तो ऐसा लगा जैसे किसी हिरण को हैडलाइट में पकड़ लिया जाता है, जिसके बाद वह यह नहीं समझ पाता कि आखिर उसे जाना कहां है।" जुग जुग जियो ने मुझे होप दी और जिंदगी में आगे बढ़ने का साहस दिया लेकिन तभी मुझे कोरोना हो गया। मैंने इतना कुछ तुम्हारे बिना नहीं झेला था। रणबीर और रिद्धिमा तुम्बहारा बहुत बहुत शुक्रिया मेरे साथ हमेशा बने रहने के लिए।'

मालूम हो कि नीतू कपूर आगामी फिल्म 'जुग जुग जियो' में नजर आने वाली हैं। इस फिल्म में अनिल कपूर, कियारा आडवाणी और वरुण धवन भी मुख्य भूमिका में नजर आएंगे। नीतू कपूर के इस पोस्ट पर लोग खूब कमेंट कर रहे हैं और अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। गौरतलब है कि ऋषि कपूर की बात करें तो इसी साल 30 अप्रैल को उन्होंने दुनिया को अलविदा कह दिया था। उनके निधन से न केवल बॉलीवुड इंडस्ट्री को बल्कि पूरे देश को काफी झटका लगा था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+