NEET UG 2024: नीट परीक्षा आज, ड्रेस कोड से लेकर रिपोर्टिंग टाइम तक, ध्यान रखें ये बातें
देश की सबसे बड़ी मेडिकल प्रवेश परीक्षा, राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा एनईईटी (NEET UG 2024) का आयोजन आज रविवार को है। एमबीबीएस, बीएचएस, बीएमएस, बैचलर इन डेंटल सर्ज और बीएससी नर्सिंग समेत विभिन्न स्नातक स्तरीय मेडिकल कोर्सों में दाखिले के लिए छात्र इस प्रवेश परीक्षा में भाग लेंगे।
नीट यूजी परीक्षा दोपहर दो बजे से शुरू होगी। सभी अभ्यर्थियों को परीक्षा केंद्र पर परीक्षा से करीब 30 मिनट पहले परीक्षा केंद्र पहुंचना जरूरी है। परीक्षार्थी अपने साथ एडमिट कार्ड, ट्रासपैरेंट पानी की बोतल, आधार कार्ड, दो फोटो व अन्य जरूरी सामान ले जा सकते हैं।

यदी अभ्यर्थी परीक्षा केंद्र पर मोबाइल, ज्वैलरी व अन्य कीमती सामान लेकर जाते हैं तो उन्हें परीक्षा से वंचित किया जा सकता है। नीट यूजी 2024 परीक्षा में भाग लेने वाले छात्रों के एडमिट कार्ड परीक्षा से तीन दिन पहले जारी किए गए थे।
जिन अभ्यर्थियों ने अभी तक अपने एडमिट कार्ड डाउनलोड न किए हों उनके पास अब भी नीट एडमिट कार्ड डाउनलोड करने का मौका है। राष्ट्रीय पात्रता सह-प्रवेश परीक्षा में भाग लेने वाले अभ्यर्थी अपने एडमिट कार्ड एनटीए नीट की वेबसाइट neet.ntaonline.in पर जाकर डाउनलोड कर सकते हैं।
आपको बता दें कि नीट यूजी परीक्षा में 24 लाख से ज्यादा परीक्षार्थियों ने रजिस्ट्रेशन कराया है जिसके लिए देशभर में कुल 557 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। इस परीक्षा के माध्यम से विभिन्न कोर्सेज के लिए देशभर के मेडिकल, डेंटल, आयुष, वेटरनरी तथा चयनित नर्सिंग कॉलेजों में 2 लाख 10 हजार सीटों पर प्रवेश दिए जाएंगे।
ये है ड्रेसकोड
नीट परीक्षा में कैंडिडेट हल्के रंग के कपड़े पहन सकते हैं। बिना बटन वाली हाफ शर्ट, टी-शर्ट और ट्राउजर भी पहना जा सकता है। फुल आस्तीन की शर्ट को न पहन कर जाएं. छात्राएं सलवार कुर्ता, लेगिंग, पेंट या ट्राउजर, टी-शर्ट व कुर्ती पहन सकती हैं. इनमे से किसी में भी मैटल के बटन नहीं होने चाहिए। चप्पल या सामान्य जूते पहन सकते हैं। आभूषण या मैटल की चीजें जैसे ताबीज, कड़ा पहनकर नहीं जाना है। परीक्षार्थी यदि कोई धार्मिक या परंपरागत ड्रेस पहन कर जा रहे हैं, तो उन्हें 11:30 तक परीक्षा केंद्र पर अपनी उपस्थिति तथा अपनी व्यक्तिगत जांच करवानी होगी।












Click it and Unblock the Notifications