पुराने पैटर्न पर ही होगी NEET SS परीक्षा 2021, सरकार ने सुप्रीम कोर्ट को बताया

नई दिल्ली, 6 अक्‍टूबर। NEET सुपर स्पेशियलिटी (SS) परीक्षा इस साल पुराने परीक्षा पैटर्न के अनुसार आयोजित की जाएगी। ये जानकारी केंद्र सरकार ने बुधवार को सुप्रीम कोर्ट को दी।

doc

बता दें नीट एसएए के नए परीक्षा पैटर्न जिसे अगले साल 2022-23 से लागू किया जाना था इसको परीक्षा की तैयार कर रहे डॉक्‍टरों ने सुप्रीम कोर्ट में चुनौती दी थी ।

शीर्ष अदालत ने इस बयान को दर्ज किया और 41 डॉक्टरों के एक समूह द्वारा दायर याचिका के आधार पर NEET SS के संबंध में लंबित सभी कार्यवाही को बंद कर दिया। डॉक्टरों ने कहा कि उन्होंने 2018 से इस्तेमाल किए गए पुराने पैटर्न के आधार पर परीक्षा की तैयारी की थी।

Recommended Video

    NEET-SS: Syllabus में बदलाव पर Supreme Court की फटकार, कहा- युवा डॉक्टर फुटबॉल नहीं | वनइंडिया हिंदी

    डॉक्टरों ने अपनी याचिका में कहा कि नीट एसएस को 23 जुलाई को अधिसूचित किया गया था, लेकिन 31 अगस्त को NEET-SS आयोजित करने वाले राष्ट्रीय परीक्षा बोर्ड (NBE) ने परीक्षा पैटर्न में बदलाव की घोषणा की। परीक्षा 13 और 14 नवंबर को होनी थी।

    केंद्र ने पुराने पैटर्न के अनुसार परीक्षा कराने के लिए दो महीने का समय मांगा है। NEET SS 2021, अगले साल 10, 11 जनवरी को होने वाला है, डॉक्टरेट ऑफ मेडिसिन (DM ), मास्टर ऑफ सर्जरी (M.Ch) और डॉक्टरेट ऑफ नेशनल बोर्ड (DrNB ) के लिए 4,200 से अधिक सीटों पर प्रवेश के लिए आयोजित किया जाएगा।
    जस्टिस धनंजय वाई चंद्रचूड़, विक्रम नाथ और बीवी नागरत्न की बेंच ने यह आदेश पारित करते हुए कहा कि नए परीक्षा पैटर्न की वैधता के खिलाफ उठाए गए सभी मुद्दे चुनौती के लिए खुले रहेंगे।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+