NEET results 2020: महाराष्ट्र के 4 छात्र इस साल टॉप 50 में, स्टेट टॉपर ने बताया कैसे की तैयारी
NEET results 2020: महाराष्ट्र के 4 छात्र इस साल टॉप 50 में, स्टेट टॉपर ने बताया कैसे की तैयारी
मुंबई: NEET results 2020: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी ने (NEET 2020) रिजल्ट की घोषणा कर दी है। राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (NTA) के मुताबिक ओडिशा के शोएब आफताब ने 99.99 प्रतिशत के साथ AIR 1 स्कोर किया है। वहीं दिल्ली की अकांक्षा सिंह को दूसरा स्थान मिला है है। ओवरऑल की बात की जाए तो इस साल 2020 में महाराष्ट्र के चार छात्रों ने टॉप 50 रैंक में जगह बनाई है। सिंधुदुर्ग जिले के मालवा के रहने वाले 18 वर्षीय आशीष झांटे ( Ashish Zantye) इस साल 720 स्कोर में से 710 के साथ स्टेट टॉपर बने हैं, उन्होंने ऑल इंडिया 19वीं रैंक हासिल की।
Recommended Video

मीडिया से बात करते हुए आशीष ने कहा, मालवा में कई छात्र गोवा जाकर अखिल भारतीय प्रवेश परीक्षा की तैयारी करते हैं। इसलिए मैंने भी परीक्षा की तैयारी वहीं जाकर की थी। मेरा ध्यान कक्षा 12 के साथ-साथ NEET में अच्छा प्रदर्शन करने पर था। मुझे आशा है कि मेरी एमबीबीएस की डिग्री के लिए एम्स, दिल्ली या केईएम, मुंबई में सीट मिल जाएगी।
आशीष की मां डॉक्टर हैं, वह स्त्री रोग विशेषज्ञ हैं और उनके पिता एक फिजियसन हैं। आशीष ने कहा, "अभी मेरा ध्यान स्नातक की डिग्री में अच्छा प्रदर्शन करने पर है और उसके बाद मैं रेडियोलॉजी में उच्च शिक्षा या गैर-नैदानिक क्षेत्र में काम करने की इच्छा है।
NEET results 2020: महाराष्ट्र के टॉप 3 छात्र और कौन-कौन हैं?
महाराष्ट्र के चार छात्रों ने टॉप 50 रैंक में जगह बनाने वाले आशीष को छोड़कर तेजोमय वडिया हैं, जिनको ऑल इंडिया में 43वां रैंक मिला है। वहीं पार्थ कदम को ऑल इंडिया में 45वां रैंक मिला है। अभय छिलरगे को ऑल इंडिया में 46वां रैंक मिला है।
पिछले कुछ वर्षों की तरह, इस साल भी महाराष्ट्र में राष्ट्रीय मेडिकल प्रवेश परीक्षा के लिए पंजीकृत (national medical entrance test) उम्मीदवारों में सबसे अधिक संख्या में 2.27 लाख छात्र थे। जिनमें से 1.95 लाख छात्र इस वर्ष परीक्षा में शामिल हुए थे।
NEET results 2020: 7,71,500 छात्र परीक्षा में हुए उत्तीर्ण
पूरे देश की बात की जाए तो इस परीक्षा में करीब 13.66 लाख विद्यार्थी शामिल हुए थे, जिनमें से कुल 7,71,500 उम्मीदवारों ने परीक्षा उत्तीर्ण की है। सबसे अधिक त्रिपुरा के उम्मीदवारों 88,889 ने परीक्षा में सफलता हासिल की जबकि दूसरे स्थान पर महाराष्ट्र के प्रतिभागी रहे हैं। महाराष्ट्र के 79,974 प्रतिभागियों ने परीक्षा उत्तीर्ण की है।
-
'इंटीमेट सीन के दौरान उसने पार की थीं सारी हदें', Monalisa का बड़ा बयान, सेट पर मचा था ऐसा हड़कंप -
Rakesh Bedi Caste: धुरंधर में पाकिस्तान को उल्लू बनाने वाले 'Jameel' किस जाति से? ठगी का शिकार हुई पत्नी कौन? -
RBSE Topper: रिजल्ट से 10 दिन पहले थम गईं निकिता की सांसें, 12वीं की मार्कशीट में चमकता रह गया 93.88% -
Leander Paes: तीन अभिनेत्रियों संग रहा लिवइन रिलेशन, बिना शादी के बने पिता, घरेलू हिंसा का लगा था आरोप -
Vaibhav Suryavanshi के पास सात समंदर पार से आया ऑफर! टैलेंट पर फिदा हुआ ये देश, कहा- हमारे लिए खेलो -
LPG Price Today: कुकिंग गैस की दरें ऊंचे स्तर पर, आपके शहर में आज कहां पहुंचा रेट? -
Election Report Card: 5 चुनावी राज्यों में बीजेपी का हिसाब-किताब: कहां बन रही सरकार, कहां बिगड़ रहे समीकरण? -
क्रिकेट जगत में शोक की लहर, IPL 2026 के दौरान होटल के कमरे में मिला शव! BCCI की ड्यूटी ने छीन ली जिंदगी? -
Kal Ka Match Kon Jeeta 30 March: कल का मैच कौन जीता- राजस्थान रॉयल्स vs चेन्नई सुपर किंग्स -
Iran Vs America: अकेला पड़ा अमेरिका? 10 सबसे बड़े सहयोगी ने ट्रंप को दिखाया ठेंगा, कहा- जंग में साथ नहीं देंगे -
तलाक के 6 साल बाद कैसे प्रेग्नेंट हो गईं Poonam Pandey? सरेआम दिखा दीं फोटोज, लोग बोले- कौन है बच्चे का पिता? -
कराची में Sonu Nigam की होने वाली थी मौत? लाइव शो के दौरान हुआ था भयावह हादसा, अब वीडियो में दिखा सच












Click it and Unblock the Notifications