'10 रुपये का डायपर तो लीक नहीं होता लेकिन', NEET परीक्षा रद्द होने पर Khan Sir हुए आगबबूला, NTA पर तीखा हमला

NEET Exam Paper Leaked: NEET UG 2026 परीक्षा पेपर लीक होने की वजह से रद्द कर दी गई है। 3 मई 2026 को देश भर के मेडिकल कॉलेजों में एडमीशन के लिए ये परीक्षा आयोजित की गई थी। आठ दिन बाद पेपर लीक का मामला सामने आने के पूरी परीक्षा रद्द किए जाने के बाद लाखों छात्रों और उनके अभिभावक सड़कों पर उतर आए हैं। इस मामले पर, पटना वाले प्रसिद्ध टीचर खान सर आगबबूला हो गए हैं।

खान सर ने राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (NTA) पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने इस घटना को लाखों छात्रों की जिंदगी से खिलवाड़ बताया और कहा कि एजेंसी पर भरोसा करना लगातार मुश्किल होता जा रहा है।

NEET Exam Paper leaked

'10 रुपये के डायपर और पैंपर्स तो लीक नहीं होते, लेकिन..'

खान सर ने कहा कि यह स्थिति बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है क्योंकि 2024 में भी इसी तरह के आरोप सामने आए थे, लेकिन केंद्रीय जांच के बावजूद कोई ठोस नतीजा नहीं निकला। उन्होंने तंज कसते हुए कहा, "बच्चों के 10 रुपये के डायपर और पैंपर्स तो लीक नहीं होते, लेकिन उनके परीक्षा के पेपर लीक हो जाते हैं।"

NEET Exam Paper leaked

NTA पर जमकर बोला हमला, बताया क्‍या नाम रख देना चाहिए?

एजेंसी की कार्यप्रणाली पर गहरा संदेह व्यक्त करते हुए, खान सर ने सुझाव दिया कि राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी का नाम बदलकर 'नेवर ट्रस्टेबल एजेंसी' (Never Trustable Agency) कर देना चाहिए। उनका आरोप था कि NTA यह तय ही नहीं कर पा रही है कि उसे परीक्षा आयोजित करनी है या पेपर लीक होने देने की छूट देनी है। उन्होंने जांच प्रक्रिया पर भी सवाल उठाए।

CBI से हमारा पीछा कब छूटेगा?

खान सर ने आगे कहा, "इसकी जांच कौन करेगा? CBI से हमारा पीछा कब छूटेगा? अगर यह मामला CBI के पास गया, तो उनकी जांच तब तक चलती रहेगी, जब तक कि बच्चों की MBBS की पढ़ाई पूरी नहीं हो जाती।" उन्होंने इस मामले की निगरानी सर्वोच्च न्यायालय के किसी सेवानिवृत्त न्यायाधीश की देखरेख में कराने की मांग की।

khan Sir ने पीएम मोदी से की ये मांग

उन्होंने जोर दिया कि दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई होनी चाहिए, क्योंकि सजा न मिलने पर भविष्य में ऐसी घटनाएं दोहराई जाती रहेंगी। खान सर ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और सर्वोच्च न्यायालय से भी इस मामले में सीधे हस्तक्षेप करने की अपील करते हुए कहा कि तत्काल समाधान निकालना जरूरी है।

khan Sir बोले- परीक्षा रद्द हाेने से स्‍टूडेंट निराश

परीक्षा रद्द होने के मानसिक असर पर चिंता व्यक्त करते हुए, खान सर ने बताया कि जिन छात्रों ने 650 से 700 से अधिक अंकों की उम्मीद के साथ तैयारी की थी, वे गहरे तनाव और अवसाद में हैं।

मां की मौत के गम में स्‍टूडेंट ने दी थी परीक्षा

उन्होंने एक ऐसे छात्र का उदाहरण भी दिया जिसकी मां के निधन के बावजूद उसने परीक्षा की तैयारी जारी रखी थी। खान सर ने भावुक होकर कहा, "हमने उस लड़के को बहुत प्रेरित किया। हमने उससे कहा कि पढ़ाई करो, अगर तुम कोई अच्छा इम्तिहान पास कर लोगे तो तुम्हारे घर की सारी मुश्किलें दूर हो जाएंगी। आज हम उस बच्चे का सामना कैसे करेंगे? हमारे पास उसके सामने खड़े होने की हिम्मत नहीं है। वह पूरी तरह टूट जाएगा।"

Khan sir बोले- "जरा उन लड़कियों के बारे में सोचिए।

खान सर ने छात्राओं पर पड़ने वाले दबावों पर बात की। खान सर ने बताया, "जरा उन लड़कियों के बारे में सोचिए। उन्हें डर लगा रहता है कि घर से आने वाली एक फोन कॉल उनकी पढ़ाई खत्म करवा सकती है और उन्हें जबरदस्ती शादी के बंधन में बांधा जा सकता है।" ऐसी स्थिति में, परीक्षा रद्द होना उनके लिए दोहरी मार है।

khan Sir बोले- ये लाखों स्‍टूडेंट्स की जिंदगी का सवाल है

खान सर ने गरीब परिवारों पर पड़ने वाले आर्थिक बोझ पर भी बात की। उन्होंने कहा कि कई अभिभावक कर्ज लेकर अपने बच्चों को दूर-दराज के शहरों में पढ़ाई और परीक्षा के लिए भेजते हैं। उन्होंने NTA को निशाने पर लेते हुए कहा, "NTA के लिए तो यह सिर्फ एक पेपर लीक का मामला है, लेकिन किसी के लिए यह उसकी पूरी जिंदगी का सवाल है।"

उन्होंने आगे कहा, "NTA वाले तो लखपति-करोड़पति लोग हैं, वे तो अपने घरों में आराम से बैठे हैं। लेकिन कुछ बच्चे ऐसे भी हैं जिनके पिता सड़क किनारे ठेला लगाकर गुज़ारा करते हैं। जरा उसके बारे में सोचिए। उसे फिर से उठाकर परीक्षा देने के लिए 1,500 किलोमीटर दूर भेजना पड़ेगा। वह परीक्षा कैसे दे पाएगा?"

खान सर ने स्पष्ट किया, "जो लोग AC वाले कमरों में रहते हैं, वे यह कभी नहीं समझ सकते कि एक गरीब परिवार को कितनी मुश्किलों का सामना करना पड़ता है।" उन्होंने कोचिंग उद्योग पर भी सवाल उठाए, आरोप लगाया कि शिक्षा अब एक व्यवसाय बन गई है, और पेपर लीक व 'टॉपर संस्कृति' ने शिक्षा व्यवस्था को नुकसान पहुंचाया है।

NEET यूजी 2026 परीक्षा क्‍यों रद्द की गई?

फिलहाल, राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी ने अनियमितताओं और पेपर लीक के आरोपों के बाद 3 मई को आयोजित NEET यूजी 2026 परीक्षा को रद्द कर दिया है। इस मामले की जांच केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) को सौंप दी गई है। एजेंसी के अनुसार, दोबारा परीक्षा की नई तारीख अगले सात से दस दिनों के भीतर घोषित की जाएगी। छात्रों को दोबारा पंजीकरण नहीं करना होगा, हालांकि नए प्रवेश पत्र जारी किए जाएंगे, जबकि देशभर के 22 लाख से अधिक छात्र अब नई तारीख का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।

NEET UG परीक्षा की गई रद्द, पेपर लीक के आरोपों पर शिक्षा मंत्री धमेंद्र प्रधान ने क्‍यों चुप्‍पी साधी?
NEET UG परीक्षा की गई रद्द, पेपर लीक के आरोपों पर शिक्षा मंत्री धमेंद्र प्रधान ने क्‍यों चुप्‍पी साधी?
NEET पेपर लीक मामले में घिरे शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को कितनी मिलती है सैलरी, कितने हैं अमीर?
NEET पेपर लीक मामले में घिरे शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को कितनी मिलती है सैलरी, कितने हैं अमीर?
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+