सिद्धू मूसेवाला की हत्या का बदला लेने के लिए चार गैंग आए साथ, कहा- दो दिन में दिखेगा रिजल्ट

नई दिल्ली, 01 जून: पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला की हाल ही में गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। घटना के तुरंत बाद इसकी जिम्मेदारी लॉरेंस विश्नोई और गोल्डी बराड़ के गैंग ने ली। दावा किया जा रहा कि इस हत्याकांड से गैंगस्टर नीरज बवाना का गैंग बौखलाया हुआ है। गैंग के लोग लगातार सोशल मीडिया के जरिए इस हत्याकांड का बदला लेने की बात कह रहे हैं।

gang

हाल ही में गैंगस्टर नीरज बवाना से जुड़े एक फेसबुक हैंडल के जरिए धमकी दी गई। स्टोरी में लिखा गया कि सिद्धू मूसेवाला हमारा दिल से भाई था, हम 2 दिन में बदला लेंगे। नीरज बवाना पर हत्या और फिरौती के कई मामले दर्ज हैं। वो इस वक्त तिहाड़ जेल में बंद है। उसका साथी टिल्लू ताजपुरिया भी जेल में है। इस वजह से ये स्पष्ट नहीं हो पा रहा कि पोस्ट किसने किया, लेकिन इसे बवाना गैंग से ही जोड़ा जा रहा है। उसके गुर्गे दिल्ली, हरियाणा, पंजाब और राजस्थान समेत कई राज्यों में फैले हैं। इससे पहले बवाना गैंग के एक गुर्गे भूप्पी राणा ने भी फेसबुक पर एक पोस्ट डाली थी। जिसमें बदला लेने की बात कही गई।

चार गैंग आए साथ
लॉरेंस विश्नोई गैंग का मानना था कि सिंगर मूसेवाला दविंदर बंबीहा गैंग का करीबी है। इसी वजह से उसकी हत्या की गई। इस हत्याकांड के बाद चार बड़े गैंग साथ आ गए हैं। जिसमें बवाना गैंग, तिल्लू तेजपुरिया, कौशल गुड़गांव और दविंदर बंबीहा गैंग शामिल है। ये चारों गैंग जल्द ही मूसेवाला की हत्या का बदला लेने की बात कह रहे हैं।

एक साल से मूसेवाला थे निशाने पर
आपको बता दें कि 7 अगस्त 2021 को मोहाली में अकाली दल के नेता विक्की मिड्डूखेड़ा की हत्या कर दी गई थी। जिसकी जिम्मेदारी बंबीहा गैंग ने ली। मिड्डूखेड़ा लॉरेंस विश्नोई के साथ पढ़ता था। विश्नोई गैंग का दावा है कि इस हत्याकांड के तार मूसेवाला से जुड़े थे, जिस वजह से उन्होंने बदला लिया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+