NDA की मीटिंग में शामिल होने वाली 38 पार्टियां कौन, देखिए पूरी लिस्ट
राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंन में शामिल घटक दलों के नेता एनडीए के बैठक में मौजूद रहेंगे। मंगलवार को इस बड़ी बैठक में कौन- कौन से दल शामिल हो रहे हैं इसकी जानकारी दी गई।
NDA Meeting: चुनाव 2024 से पहले एनडीए एक बड़ी बैठक करने जा रहा है। जिसमें एलायंस के सभी घटक दलों के नेताओं को आमंत्रित किया गया है। मेगा मीटिंग में कुल 38 दल भाग ले रहे हैं। इसकी पूरी लिस्ट जारी गई है।
राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) की भी अहम बैठक है, जिसमें 38 राजनीतिक दलों में चिराग पासवान के नेतृत्व वाली लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास), ओ पी राजभर के नेतृत्व वाली सुभासपा और हिंदुस्तानी अवाम मोर्चा (सेक्युलर) सहित भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के कई नये सहयोगी दल मंगलवार को इस मीटिंग में शामिल होंगे।

ये 38 पार्टियां होंगी बैठक में शामिल
एनडीए की बैठक में कुल 38 पार्टियां भाग ले रही हैं। जिसकी सूचना भाजपा ने दी है है। बैठक में भाजपा के अलावा शिव सेना शिंदे गुट (एसएचएस), राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एनसीपी-अजीत पवार), राष्ट्रीय लोक जनशक्ति पार्टी (पशुपति कुमार पारस के नेतृत्व वाली), ऑल इंडिया अन्ना द्रविड़ मुनेत्र कड़गम (AIADMK), अपना दल (सोनेलाल), नेशनल पीपुल्स पार्टी (एनपीपी), नेशनलिस्ट डेमोक्रेटिक प्रोग्रेसिव पार्टी (एनडीपीपी), ऑल झारखंड स्टूडेंट्स यूनियन (आजसू), सिक्किम क्रांतिकारी मोर्चा (एसकेएम), मिजो नेशनल फ्रंट (एमएनएफ), इंडिजिनस पीपुल्स फ्रंट, ऑफ त्रिपुरा (आईपीएफटी), नागा पीपुल्स फ्रंट (एनपीएफ), रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया (अठावले), असम गण परिषद (एजीपी), पट्टाली मक्कल काची (पीएमके), तमिल मनीला कांग्रेस (टीएमसी), यूनाइटेड पीपुल्स पार्टी लिबरल (यूपीपीएल) के नेता शामिल हो रहे हैं।
इसके अलावा सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी (SBSP), शिरोमणि अकाली दल (संयुक्त), महाराष्ट्रवादी गोमांतक पार्टी (एमजीपी), जननायक जनता पार्टी (जेजेपी), प्रहार जनशक्ति पार्टी, राष्ट्रीय समाज पक्ष, जन सुराज्य शक्ति पार्टी, कूकी पीपुल्स अलाइंस, यूनाइटेड डेमोक्रेटिक पार्टी (मेघालय), हिल स्टेट पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी, निषाद पार्टी, ऑल इंडिया एनआर कांग्रेस (एआईएनआरसी), हिंदुस्तानी अवाम मोर्चा (HAM), जन सेना पार्टी (जेएसपी), हरियाणा लोकहित पार्टी, भारत धर्म जनसेना, केरल कामराज कांग्रेस, पुथिया तमिलगम, लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) और गोरखा नेशनल लिबरेशन फ्रंट।












Click it and Unblock the Notifications