राष्ट्रपति चुनाव: भाजपा खेमे से उम्मीदवार के नामांकन को लेकर आई बड़ी खबर
नई दिल्ली। राष्ट्रपति चुनाव के मद्देनजर सत्ताधारी भारतीय जनता पार्टी के अगुवाई वाले राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) से बड़ी खबर आई है। सूत्रों का कहना है कि 23 जून को NDA की ओर से राष्ट्रपति पद का प्रत्याशी नामंकन करेगा।

पीएम को दी जानकारी
इस विषय पर वरिष्ठ नेताओं के साथ हुई मुलाकात के बाद राष्ट्रपति चुनाव के लिए भाजपा की ओर से बनाए गए पैनल के दो सदस्य गृह मंत्री राजनाथ सिंह और सूचना एवं प्रसारण मंत्री वैंकेया नायडू पीएम मोदी को जानकारी दी है।

नामांकन की आखिर डेट है...
बता दें कि नामांकन भरने की आखिरी तिथि 28 जून 2017 है। साथ ही नामांकन पत्रों की स्क्रूटनी 29 जून 2017 को की जाएगी और नामांकन पत्र को वापस लेने की तिथि 1 जुलाई 2017 है। चुनाव आयोग ने कहा है कि यदि चुनाव आवश्यक हुआ तो 17 जुलाई 2017 को होगा। मतगणना का समय सुबह 10 बजे से 5 बजे तक ही होगा। उन्होंने कहा कि मतगणना 20 जुलाई (गुरूवार) को संपन्न होगी।

ये है रेस में
सत्ताधारी दल से ओडिशा के राज्यपाल द्रौपदी मुर्मु, पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल, पार्टी के वरिष्ठ नेता लाल कृष्ण आडवाणी, मुरली मनोहर जोशी,सुषमा स्वराज, अरुण जेटली का नाम रेस में हैं। वहीं विपक्ष से फिलहाल पश्चिम बंगाल के पूर्व राज्यपाल गोपाल कृष्ण गांधी का नाम सामने आ रहा है।

विपक्ष कर रहा है बैठक
इसी मसले पर विपक्ष ने कांग्रेस नेता गुलाम नबी आजाद के घर गठबंधन के नेताओं की मीटिंग बुलाई है जिसमें रणनीति तय किए जाने की बात कही जा रही है। हालांकि कांग्रेस और अन्य विपक्षी दलों का कहना है कि वो आज की बैठक के बाद राष्ट्रपति पद के प्रत्याशी के नाम की घोषणा नहीं करेंगे। माना जा रहा है कि विपक्ष अभी भाजपा की ओर से प्रत्याशी घोषित किए जाने का इंतजार कर रहा है। वहीं केजरीवाल ने शरद यादव से बैठक कर अपनी पार्टी को भी गठबंधन में शामिल किए जाने का अनुरोध किया है।












Click it and Unblock the Notifications