Lok Sabha Elections 2019: बिहार में एनडीए के बीच हुआ सीटों का बंटवारा, जानिए किस सीट पर लड़ेगी कौन पार्टी
पटना। बिहार में महागठबंधन में जहां अभी भी सीटों पर तकरार जारी है वहीं, एनडीए ने राज्य में सीट बंटवारे का आज ऐलान भी कर दिया है। बीजेपी, जेडीयू और एलजेपी ने संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस कर कौन पार्टी कहां से चुनाव लड़ेगी, इसकी घोषणा कर दी है। इसमें भारतीय जनता पार्टी और जनता दल यूनाइटेड को 17-17 सीट मिली हैं।
वहीं लोक जनशक्ति पार्टी (एलजेपी) को 6 सीट दी गई हैं। भारतीय जनता पार्टी ने अपने लिए पश्चिमी चंपारण, पूर्वी चंपारण, महाराजगंज, मधुबनी, अररिया, दरभंगा, मुजफ्फरपुर, सारण, उजियारपुर, बेगूसराय, पटना साहिब, पाटलिपुत्र, आरा, शिवहर, बक्सर, सासाराम और औरंगाबाद सीटों को चुना है।
वहीं जनता दल युनाइटेड कटिहार, पूर्णिया, गोपालगंज, सीवान, भागलपुर, बांका, मुंगेर, नालंदा, काराकाट, गया, जहानाबाद, सुपौल, किशनगंज, मधेपुरा, वाल्मीकि नगर, सीतामढ़ी और झंझारपुर सीट पर चुनाव लडेगी। उल्लेखनीय है कि बिहार में कुल 7 चरणों में चुनाव होना है। इसमें 4 सीटों पर 11 अप्रैल, 5 सीटों पर 18 अप्रैल, 5 सीटों पर 23 अप्रैल, 5 सीटों पर 29 अप्रैल, 5 सीटों पर 6 मई, 8 सीटों पर 12 मई और बाकी 8 सीटों पर 19 मई को वोटिंग होगी। चुनाव की गिनती 23 मई को होगी।
JD(U) Bihar president Vashisht Narain Singh: BJP to contest on Lok Sabha Constituencies of Darbhanga, Muzaffarpur, Begusarai, Patna Sahib, Patliputra, Madhubani, Araria, East Champaran, West Champaran, Sasaram, Saran, Arrah, Buxar, Aurangabad, Sheohar, Ujiarpur, Maharajganj. pic.twitter.com/ahgOP7w0M6
— ANI (@ANI) March 17, 2019