क्विक अलर्ट के लिए
नोटिफिकेशन ऑन करें  
For Daily Alerts
Oneindia App Download

आपत्तिजनक ट्वीट पर ऐश्वर्या राय से माफी मांगें विवेक ओबेरॉय, नहीं तो कानूनी कार्रवाई: महिला आयोग

Google Oneindia News

नई दिल्ली। राष्ट्रीय महिला आयोग ने एग्जिट पोल से जोड़ते हुए एक्ट्रेस ऐश्वर्या राय की तस्वीरों वाला विवादित ट्विटर करने को लेकर विवेक ओबेरॉय को नोटिस जारी किया है। आयोग ने विवेक ओबेरॉय से इस पर जवाब मांगा है। महिला आयोग की अध्यक्ष रेखा शर्मा ने कहा है कि विवेक ने जो किया है, वो उस पर माफी मांगे। अगर वो माफी नहीं मांगते हैं तो उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई का सहारा लिया जाएगा।

 सोशल मीडिया पर माफीनामा लिखें विवेक

सोशल मीडिया पर माफीनामा लिखें विवेक

रेखा शर्मा ने कहा है, विवेक ओबेरॉय का ट्वीट पूरी तरह घटिया, अप्रिय और एक महिला की छवि को खराब करने वाला है। हम चाहते हैं विवेक ओबेरॉय सोशल मीडिया पर माफी मांगे। साथ ही वो व्यक्तिगत रूप से भी संबंधित व्यक्ति से माफी मांगे, जिनको लेकर उन्होंने ट्वीट किया है। अगर वह ऐसा नहीं करते हैं तो हम देखेंगे कि क्या कानूनी कार्रवाई कर सकते हैं। कानून के तहत हम उनके खिलाफ केस करेंगे। रेखा शर्मा ने कहा कि हमने ट्विटर को भी तुरंत विवादित ट्वीट को हटाने के लिए लिखा है।

महाराष्ट्र महिला आयोग ने भी विवेक ओबेरॉय के इस आपत्तिजनक् ट्वीट के लिए सरकार से कड़ा एक्शन लेने की मांग की है। इसके साथ ही राज्य महिला आयोग ने एक्टर के खिलाफ नोटिस जारी कर दिया है।

क्या है ये ट्वीट

रविवार शाम को लोकसभा चुनावों के एग्जिट पोल आने के बाद विवेक ओबेरॉय ने एक ट्वीट किया। इसमें ऐश्वर्या राय को सलमान खान, विवेक ओबेरॉय और अभिषेक बच्चन के साथ दिखाया गया है। इसमें लिखा है, ओपिनियन पोल, एग्जिट पोल, नतीजे।

<strong>Exit Poll के बहाने विवेक ओबरॉय ने उड़ाया ऐश्वर्या-सलमान का मजाक, लोगों ने लगाई लताड़</strong>Exit Poll के बहाने विवेक ओबरॉय ने उड़ाया ऐश्वर्या-सलमान का मजाक, लोगों ने लगाई लताड़

एनसीपी ने की गिरफ्तारी की मांग

एनसीपी ने की गिरफ्तारी की मांग

विवेक ओबेरॉय के ट्वीट पर महाराष्ट्र की राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एनसीपी) ने कहा है कि इस हरकत के लिए विवेक को गिरफ्तार किया जाना चाहिए। ये बेहद ही नीचता का काम है। वहीं कई खिलाड़ियों और फिल्मी दुनिया के लोगों ने इस ट्वीट के लिए विवेक को लताड़ लगाई है। वहीं बैडमिंटन प्लेयर ज्वाला गुट्टा ने इस ट्वीट को बेहद अपमानजनक बताया। सोनम ने ट्वीट कर लिखा, घृणित और स्तरहीन कृत्य है।

<strong>ऐश्वर्या बच्चन को लेकर ट्वीट कर बुरे फंसे विवेक ओबेरॉय, महिला आयोग ने जारी किया नोटिस</strong>ऐश्वर्या बच्चन को लेकर ट्वीट कर बुरे फंसे विवेक ओबेरॉय, महिला आयोग ने जारी किया नोटिस

Comments
English summary
NCW ask Vivek Oberoi to apologise on his tweet on exit polls
देश-दुनिया की ताज़ा ख़बरों से अपडेट रहने के लिए Oneindia Hindi के फेसबुक पेज को लाइक करें
For Daily Alerts
तुरंत पाएं न्यूज अपडेट
Enable
x
Notification Settings X
Time Settings
Done
Clear Notification X
Do you want to clear all the notifications from your inbox?
Settings X
X