NCP कार्यकर्ताओं ने लगाए नारे, 'महाराष्ट्र में केवल एक ही टाइगर, शरद पवार/शरद पवार'

नई दिल्ली। महाराष्ट्र में देवेंद्र फडणवीस और एनसीपी नेता अजित पवार के इस्तेफे का बाद कांग्रेस, शिवसेना और रकांपा के बीच सरकार बनाने के लिए एक बार फिर बैठकों का दौर शुरू हो गया है। तीनों दलों के दिग्गज नेता समेत पार्टी के सभी विधायक मुंबई के ट्राइडेंट होटल इकट्ठा हुए हैं। इस दौरान होटल के बाहर जब रकांपा प्रमुख शरद पवार की गाड़ी पहुंची तो एनसीपी कार्यकर्ताओं ने उनके समर्थन में जमकर नारे बाजी की।

NCP workers shout slogans Maharashtra has only one tiger Sharad Pawar Sharad Pawar

महाराष्ट्र में केवल एक ही बाघ है, शरद पवार-शरद पवार
गौरतलब है कि, महाराष्ट्र में NCP-शिवसेना-कांग्रेस के गठबंधन की सरकार बनने का रास्ता साफ हो चुका है। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक एक दिसंबर को शपथ ग्रहण होगा। फडणवीस और अजित के इस्तीफे के बाद तीनों दलों के कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर है। ट्राइडेंट होटल ने तीनों दलों की संयुक्त बैठक हो रही है जहां सभी पार्टी प्रमुख पहुंचे है। इस दौरान शरद पवार के वहां पहुंचने पर कार्यकर्ताओं ने उनका नारे के साथ स्वागत किया। वायरल हो रहे वीडियो में सुना जा सकता है कि कार्यकर्ता मराठी में नारा लगा रहे हैं जिसका हिंदी में मतलब है 'महाराष्ट्र में केवल एक ही टाइगर है, शरद पवार शरद पवार'।

'अजित दादा वी लव यू' का पोस्टर लिए दिखाई दिए कार्यकर्ता
महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री पद से एनसीपी नेता अजित पवार के इस्तीफा देने के बाद रकांपा कार्यकर्ता उनसे बहुत खुश नजर आ रहे हैं। अपनी खुशी जाहिर करने के लिए एनसीपी कार्यकर्ताओं ने हाथ में पोस्टर लेकर अजित पवार का समर्थन किया। मुंबई में एनसीपी विधायक 'आजित दादा, वी लव यू' के पोस्टर पकड़े हुए दिखाई दिए। बता दें कि, महाराष्ट्र में चल रहे सियासी घमासान पर सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद अजित पवार ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+