राफेल सौदे पर पर कभी नरेंद्र मोदी का समर्थन नहीं किया: शरद पवार

NCP chief Sharad Pawar about Rafale Deal pm narendra modi

मुंबई। राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के अध्यक्ष शरद पवार ने कहा है कि उन्होंने राफेल डील पर कभी प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी का समर्थन नहीं किया और ना ही ऐसा करने वाला हूं। पवार ने कहा कि कुछ लोग कह रहे हैं उन्होंने राफेल सौदे पर पीएम मोदी का समर्थन किया है लेकिन ऐसा नहीं है। पवार ने हाल ही में कहा था कि राफेल सौदे में मोदी की नीयत पर शक नहीं होना चाहिए। उनके इस बयान के बाद एनसीपी में काफी विरोध हुआ और उनके एक सांसद ने इस्तीफा दे दिया। जिसके बाद शरद पवार का ये बयान आया है।

NCP chief Sharad Pawar about Rafale Deal pm narendra modi

शरद पवार ने कहा है कि एयरक्राफ्ट की कीमत 650 से 1600 करोड़ कैसे हुई, इस पर सरकार को संसद में जवाब देना चाहिए। उन्होंने कहा कि राफेल सौदे में हुई अनियमितता की जांच के लिए केंद्र सरकार संयुक्त संसदीय समिति का गठन करे। हालांकि पवार ने कहा कि अभी तक मामले में कोई सबूत नहीं है, इसलिए प्रधानमंत्री या किसी के भी खिलाफ वो कोई सीधा आरोप नहीं लगा सकते हैं।

हाल ही में एक इंटरव्यू में शरद पवार ने कहा था कि राफेल सौदे में नरेंद्र मोदी की मंशा पर उन्हें कोई शक नहीं है। उन्होंने विमान से संबंधित तकनीकी जानकारियां साझा करने की विपक्ष की मांग को भी गलत कहा था। इसके बाद कहा जा रहा था कि शरद पवार की नजदीकियां भाजपा से बढ़ रही हैं और आने वाले चुनाव में कोई नया समीकरण देखने को मिल सकता है।

शरद पवार के बयान को राफेल सौदे पर मोदी का समर्थन बताते हुए एनसीपी के महासचिव और बिहार के कटिहार से सांसद तारिक अनवर ने पार्टी छोड़ दी थी और लोकसभा की सदस्यता से भी इस्तीफा दे दिया था। अनवर के इस्तीफे के बाद महाराष्ट्र राज्य अल्पसंख्यक आयोग के पूर्व अध्यक्ष मुनाफ हकीम ने भी पार्टी के सभी पदों के साथ साथ-साथ पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से भी इस्तीफा दे दिया है। इस तरह की भी चर्चा है कि कुछ और लोग भी पार्टी से जा सकते हैं। जिसके बाद पवार ने कहा है कि उन्होंने कभी मोदी का समर्थन नहीं किया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+