अमित शाह से मिले शरद पवार, हाल ही में पीएम मोदी से भी की थी मुलाकात

नई दिल्ली, 3 अगस्त: राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एनसीपी) के मुखिया और राज्यसभा सांसद शरद पवार ने आज केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह से मुलाकात की है। शरद पवार दिल्ली में गृहमंत्री के आवास पर पहुंचे, जहां दोनों नेताओं के बीच बातचीत हुई। जुलाई में शरद पवार ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ भी बैठक की थी, जो करीब एक घंटे चली थी। जिसके बाद अब अमित शाह से उनकी बैठक हुई है।

sharad pawar

शरद पवार और अमित शाह के बीच मुलाकात के बाद कई तरह की कयायबाजी भी शुरू हो गई हैं। हालांकि सूत्रों की मानें तो ये बैठक के राजनीतिकी चर्चा के लिए नहीं थी। बल्कि नवगठित सहयोग मंत्रालय, जिसका प्रभार अमित शाह के पास है और महाराष्ट्र के गन्ना किसानों के मुद्दों पर बात करने के लिए शरद पवार आए थे। इसके अलावा पवार ने हाल ही में महाराष्ट्र में आई भयंकर बाढ़ की स्थिति को लेकर भी शाह से बात की।

महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री और पूर्व केंद्रीय मंत्री शरद पवार की पार्टी एनसीपी महाराष्ट्र में कांग्रेस और शिवसेना के साथ सत्ता में है और शरद पवार इस समय विपक्ष के बड़े नेताओं में से एक हैं। हालांकि बीजेपी नेताओं से वो लगातार मिलते रहते हैं। हाल के दिनों में ही उनकी कई केंद्रीय मंत्रियों से बातचीत हो चुकी है।

विपक्ष का अहम हिस्सा है एनसीपी

शरद पवार के नेतृत्व वाली एनसीपी विपक्ष का एक अहम हिस्सा है। मंगलवार सुबह ही राहुल गांधी ने विपक्षी नेताओं के साथ बैठक की है, जिसमें पवार की बेटी और एनसीपी की सांसद सुप्रिया सुले भी शामिल थीं। इससे पहले भी विपक्ष की बैठकों में एनसीपी एक अहम रोल निभाती रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+