NCERT Syllabus Change: मुगल इतिहास का चैप्टर हटा, हिस्ट्री, हिंदी, सिविक्स, कई सिलेबस में NCERT ने किया बदलाव

NCERT Syllabus Change News: नेशनल काउंसिल ऑफ एजुकेशन रिसर्च एंड ट्रेनिंग (NCERT) ने 12वीं कक्षा की इतिहास की किताबों में से मुगल साम्राज्य से संबंधित चैप्टर को हटाकर बदलाव किया है।

NCERT Syllabus Change News

NCERT Syllabus Change News: नेशनल काउंसिल ऑफ एजुकेशन रिसर्च एंड ट्रेनिंग (NCERT) ने 12वीं क्लास के इतिहास, हिंदी और सिविक्स समेत कुछ विषयों के सिलेबस में बदलाव किए हैं। हालांकि इन बदलावों के बारे में NCERT ने 2022 में ही बताया गया था लेकिन अब इन बदलावों को लागू किया जाएगा। रिपोर्ट के मुताबिक NCERT की बारहवीं की इतिहास की किताब से मुगल इतिहास का चैप्टर हटा दिया गया है। वहीं यूपी बोर्ड के तहत पढ़ाए जाने वाले बारहवीं क्लास के इतिहास के चैप्टर से मुगल शासन का इतिहास हटा दिया गया है।

नया सिलेबस शैक्षणिक वर्ष 2023-24 से प्रभावी होगा। सिलेबस में बदलाव सीबीएसई, यूपी और एनसीईआरटी पाठ्यक्रम का पालन करने वाले अन्य राज्य बोर्डों सहित सभी बोर्डों पर लागू होंगे। यावी देश में जहां कहीं भी NCERT की किताबें पढ़ाई जाती हैं, ये बदलाव हर जगह उन छात्रों को मिलेगा। बदलाव वाली नई किताबें जल्द ही मार्केट में आ जाएगी।

किन-किन विषयों पर हुआ बदलाव?

-नया सिलेबस में 12वीं के छात्र मुगल दरबार का इतिहास नहीं पढ़ेंगे। NCERT ने मुगल 'किंग्स एंड क्रॉनिकल्स' से संबंधित चैप्टर को हटा दिया है। इतिहास की किताब 'थीम्स ऑफ इंडियन हिस्ट्री-पार्ट II' से मुगल दरबार (सी. 16वीं और 17वीं सदी) के इतिहास को हटा दिया गया है।

-बताया जा रहा है कि 30 पन्नों को एनसीईआरटी ने हटाया है। किताब के पेज नंबर 225 के पहले पैराग्राफ में 16वीं शताब्दी के दौरान यूरोपियनों ने भारतीय शासकों के बारे में बताने के लिए मुगल शब्द का इस्तेमाल किया है। पेज नंबर 236 में बताया गया है कि अकबर ने फतेहपुर सीकरी को करीब से देखा था। इसे भी हटा दिया गया है।

- एनसीईआरटी ने सिविक्स की किताब से 'यूएस हेजेमनी इन वर्ल्ड पॉलिटिक्स और 'द कोल्ड वॉर इरा' को भी हटा दिया है। अब 12वीं के छात्र को सिविक्स की किताब अपडेट मिलेगी।

-वहीं राजनीति की किताब से 'जन आंदोलन का उदय 'हटा दिया गया है। इसमें 'स्वतंत्रता के बाद से भारत में राजनीति' और कांग्रेस , सोशलिस्ट, कम्युनिस्ट पार्टी के बारे में पढ़ाया जाता था।

-वहीं हिंदी की किताब से कई कविताएं हटा दी गई हैं। सूर्यकांत त्रिपाठी निराला की कविता 'गाने दो मुझे' हटा दिया गया है। वहीं विष्णु खरे की कविता ' सत्य' को भी हटाया गया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+